Read in English

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान- परम पूजनीय श्री आशुतोष महाराज जी द्वारा स्थापित व संचालित एक गैर-सरकारी, गैर-लाभकारी, आध्यात्मिक व सामाजिक संगठन है| संस्थान द्वारा 3 अप्रैल 2018 को, “राष्ट्र- आराधन” विषय पर हनुमानगढ़, राजस्थान में भजन संध्या का आयोजन किया गया| साध्वी सुमेधा भारती जी ने अध्यात्म व देशभक्ति के अनेक पहलुओं को उपस्थित श्रोताओं के समक्ष रखा|

“राष्ट्र- आराधन” के वास्तविक अर्थ को समझने हेतु एक नागरिक को अपनी संस्कृति से जुड़ना होगा| एक सच्चा देशभक्त अपने देश के लहलहाते खेतों, कलकल बहती नदियों और भूमि के प्रत्येक कण-कण को श्रद्धा से नमन करता है| वह अपने देश में बसने वाली हर जाति, समुदाय व लोगों का सम्मान करता है| भारत वह राष्ट्र है जहाँ “अनेकता में एकता” का दर्शन साकार हुआ है| भारत उन स्वतंत्रता सेनानियों को कभी नहीं भूला सकता जिन्होंने अपने देश की अखंडता, स्वतंत्रता व संस्कृति रक्षण हेतु अपना जीवन बलिदान कर दिया| मार्क ट्वेन ने भी भारत की महिमा का गान करते हुए कहा है:
"भारत, मानव जाति का गढ़, मानवीय भाषा का जन्मस्थान, इतिहास की जननी और परंपरा की महान भव्य माता है। मानवीय इतिहास की सबसे मूल्यवान व शिक्षाप्रद निधियाँ मात्र भारत में ही विद्यमान हैं।

कार्यक्रम का आरम्भ भगवान के श्री चरणों में पवित्र प्रार्थना से हुआ| भक्ति रचनाओं और प्रेरणादायक देशभक्ति गीतों की श्रृंखला ने लोगों को अभिभूत किया| साध्वी सुमेधा भारती जी ने देशभक्ति रचनाओं व भजनों की व्याख्या करते हुए सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को सर्वोच्च दिशा देने वाले भारतीय ऋषियों के विषय में भी आश्चर्यजनक व ज्ञानवर्धक तथ्यों को प्रस्तुत किया गया|
देशभक्ति से ओतप्रोत सुमधुर स्वरलहरियों ने लोगों के भीतर स्वार्थ को त्याग, राष्ट्र उत्थान हेतु कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। भजन संध्या की दिव्य तरंगों में भीग सभी के चेहरों पर आंतरिक संतुष्टि की भावना स्पष्ट दिखाई दे रही थी। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त किया|

Bhajan Sandhya ‘Rashtra Aaradhan’ Instilled Enthusiasm amongst the Audience into Patriotic Spirituality at Hanumangarh, Rajasthan

Subscribe Newsletter

Subscribe below to receive our News & Events each month in your inbox