Read in English

मंथन– सम्पूर्ण शिक्षा कार्यक्रम, दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा अभावग्रस्त बच्चों को मूल्य आधारित शिक्षा प्रदान कर उनके प्राथमिक आधार को मज़बूत कर रहा है| मंथन- सम्पूर्ण विकास केंद्र अपने छात्रों के शैक्षिक विकास के साथ–साथ सामाजिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विकास के लिए भी प्रयासरत रहता है| इसी श्रृंखला के अंतर्गत छात्रों को भारतीय संस्कृति के अनेक महत्वपूर्ण दिवसों व जयंतियों को मनाते हुए उनमें निहित तथ्यों से परिचित करवाया जाता है| 21 अप्रैल 2018  को सभी सम्पूर्ण विकास केंद्रों ने सूरदास जयंती, आदिगुरू शंकराचार्य जयंती व पृथ्वी दिवस (Earth Day)  मनाया|

सूरदास और आदि गुरु शंकराचार्य जयंती मनाते हुए छात्रों ने भारत के दो महान संतों व भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के पुनरुत्थान में उनके योगदान के बारे में जाना। उनका प्रत्येक कार्य व महान कृतियाँ हमारे लिए एक अमूल्य विरासत है। पृथ्वी दिवस मनाते हुए छात्रों ने प्रकृति संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा का प्रण लिया| छात्रों ने अपने पड़ोस में कम से कम एक पौधे की रक्षा और देखभाल करने का भी वचन दिया। इस दिन छात्रों ने भारतीय संतों की महान परम्परा के साथ-साथ पृथ्वी का भी सम्मान किया।
 

Celebration of Surdas Jayanti, Shankaracharya Jayanti and Earth Day at Manthan SVKs

Subscribe Newsletter

Subscribe below to receive our News & Events each month in your inbox