अगस्त 2023 माह में मंथन-सम्पूर्ण विकास केन्द्र ने अपनी ऑनलाइन और ऑफ़लाइन कार्यशालाओं के माध्यम से देश भर के 1346 से अधिक छात्रों को लाभान्वित किया।
आयोजित की गई कार्यशालाएँ इस प्रकार हैं:
- नींव-Nurturing Strong Future: - वैज्ञानिक अध्ययन कौशल सत्र का संचालन श्रीमती शालिनी कपूर जी द्वारा किया गया। इस प्रेरणादायक सत्र में, छात्रों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों पर कैसे ध्यान देना है, विभिन्न अध्ययन तकनीकों के विषय में मार्गदर्शन मिला, जैसे समय प्रबंधन, याद रखना, ध्यान केंद्रित करना, विषयों में रुचि पैदा करना, ध्यान से सुनना और कई अन्य कौशल शामिल थे।
- जीवन कौशल कार्यशाला: - साध्वी अनीशा भारती जी ने कुशल समय प्रबंधन तकनीक कार्यशाला का संचालन किया, जहाँ छात्रों को समय का महत्वपूर्ण उपयोग और उनकी दिनचर्या को बेहतर बनाने की तकनीको के बारे में शिक्षा दी गई। इस सत्र ने छात्रों में एक नया उत्साह और ज्ञान जागृत किया जो उनके भविष्य के लिए सकारात्मक मार्गदर्शन करेगा।
- भारत गौरव गाथा- आओ करें भारत की सैर में छात्रों ने तमिलनाडु राज्य का आभासी दौरा किया, जहाँ छात्रों ने तमिलनाडु की संस्कृति से लेकर वहाँ के ऐतिहासिक स्मारकों, स्थलों के बारे में भी जाना। वहाँ के त्योहार, व्यंजन, लोक गीत, नृत्य रूपों, राष्ट्रीय उद्यानों, वन्य जीवन जैसे सांस्कृतिक मूल्यों को भी जाना।
- भारतीय संस्कृति की श्रेष्ठता, यह सत्र भारतीय मुद्रा प्रणाली पर आधारित था। मंथन कार्यकर्ताओं ने इस महत्वपूर्ण विषय पर विस्तार से चर्चा की और छात्रों को बताया जब रूपया नहीं चलता था, तो नागरिक व्यापार कैसे करते थे। बच्चों ने सिक्कों के इतिहास के बारे में जाना और जाना कि क्यों समय-समय पर सिक्कों में बदलाव किया जाता है। सबसे रोचक हिस्सा यह रहा कि छात्रों ने यह जाना की कौन-कौन सी टकसाल में कौन-कौन से सिक्के बनते हैं, नोटबंदी क्या है और सरकार इसे क्यों समय-समय पर अनजाम देती है।
सत्र के आखरी चरण में कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों ने दिव्य गुरू श्री आशुतोष महाराज जी के चरण कमलों में नमन अर्पित किया, जिनकी प्रेरणा से यह सत्र भी सम्पन्न हुआ।