Read in English

मंथन-सम्पूर्ण विकास केन्द्र, दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान का समग्र शिक्षा प्रकल्प है जो अभावग्रस्त बच्चों को मूल्याधारित शिक्षा प्रदान कर रहा है।

CONNECTING LEARNING OUTCOMES THROUGH VALUE DEVELOPMENT | APRIL 2023 | DJJS Manthan SVK

अप्रैल 2023 में, मंथन सम्पूर्ण विकास केन्द्र ने अपनी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों कार्यशालाओं के माध्यम से देश में विभिन्न दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की शाखाओं में लगभग 1300 से अधिक छात्रों को जोड़ा।

आयोजित कार्यशालाएं इस प्रकार हैं-

CONNECTING LEARNING OUTCOMES THROUGH VALUE DEVELOPMENT | APRIL 2023 | DJJS Manthan SVK
  1. नींव-Nurturing Strong Future - प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी विषय पर विशिष्ट सत्र आयोजित किया गया जिसे सुश्री रतना पंत, Aimultra Counseling Services नई दिल्ली की संस्थापक और निदेशक और एक सर्टिफाइड करियर काउंसलर द्वारा संचालित किया गया। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान ध्यानपूर्वक अध्ययन और आवेदन पत्र भरने के बारे में विस्तृत रूप से निर्देशित किया गया।
  2. जीवन कौशल कार्यशालाI Love Myself  विषय पर आधारित कार्यशाला का आयोजन हुआ जिसका सञ्चालन साध्वी अनीशा भारती जी ने किया।

भारतीय संस्कृति की श्रेष्ठता से छात्रों को परिचित करवाने हेतु दो नई कार्यशालाएँ आरम्भ की गईं

  1. भारतीय काल गणना - इस कार्यशाला का संचालन मंथन कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया जिसमें बच्चों को रोचक प्रस्तुतियों के माध्यम से समय को मापने के लिए प्रयोग की जाने वाली प्राचीन वैज्ञानिक विधियों, महत्वपूर्ण तिथियों और उनकी गणनाओं के बारे में बताया गया। बच्चे प्राचीन भारत में आधुनिक और वैज्ञानिक सटीकता को जानकर बहुत प्रभावित हुए।
  2. विज्ञानशाला - मंथन के कार्यकर्ताओं ने बच्चों के लिए आभासी सत्रों के माध्यम से लाइव विज्ञान प्रयोगों का प्रदर्शन किया। प्राथभिक स्तर पे बच्चों को विज्ञान से परिचित करा उनको विज्ञान के प्रति रूचि और जिज्ञासा का करना था।

Subscribe Newsletter

Subscribe below to receive our News & Events each month in your inbox