भक्ति और शाश्वत ज्ञान- ब्रह्मज्ञान के गहरे रहस्यों को समझाने के उद्देश्य से, 'दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान' द्वारा 29 जनवरी, 2023 को जालंधर, पंजाब में एक दिव्य भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज जी के शिष्यों ने भावपूर्ण भक्ति रचनाओं की एक सुंदर श्रृंखला का प्रस्तुतीकरण किया। साध्वी जयंती भारती जी ने आध्यात्मिक प्रवचनों द्वारा परमात्मा से सफलतापूर्वक जुड़ने के गुप्त सूत्र को उजागर किया।

साध्वी जी ने समझाया कि भक्ति ही परमात्मा के प्रति समर्पण की ओर ले जाने वाली दिव्य राह है। जैसे-जैसे हम सच्ची आध्यात्मिकता के मार्ग पर आगे बढ़ते हैं, वैराग्य और ज्ञान हमारे भीतर स्वाभाविक रूप से विकसित होते हैं। ब्रह्मांड का शाश्वत सत्य ही ‘आत्मज्ञान’ का रहस्यमय विज्ञान है। 'ब्रह्मज्ञान' के सार्वभौम ज्ञान के माध्यम से अपनी आंतरिक चेतना को जाग्रत कर हम आध्यात्मिकता के उच्चतम शिखर तक पहुँच सकते हैं। फिर आतंरिक जगत में प्रकट पवित्र ईश्वरीय प्रकाश पर निरंतर चिंतन हमारे मन को रचनात्मक व सृजनात्मक विचारों और कार्यों की ओर प्रेरित करता है।
इसके अलावा, श्रोताओं को प्रेरित करते हुए साध्वी जी ने कहा कि ध्यान हमें प्रकृति के भौतिक गुणों से ऊपर उठाने और साथ ही संसार में सकारात्मक बदलाव लाने में मदद करता है। ध्यान व ईश्वरीय स्मरण द्वारा समय के साथ जैसे-जैसे भक्त और भगवान का पावन प्रेम संबंध गहराता जाता है, भक्त में स्वतः ही आनंद, शांति और स्वतंत्रता की भावना का भाव प्रबल होता जाता है। जिसकी तुलना दुनिया में किसी भी अन्य स्थान पर अनुभव किए जा सकने वाले सुकून व आंनद से की ही नहीं जा सकती।

अंत में साध्वी जी ने बताया कि मानव के रूप में जन्म लेना एक दुर्लभ अवसर है, लेकिन इससे भी दुर्लभ है उस समय के पूर्ण गुरु की पवित्र शरण प्राप्त करना। जो एक आत्मा को मोक्ष के पथ पर अग्रसर कर परम आनंद के दिव्य अमृत का स्वाद लेने के लिए प्रेरित करती है। एक पूर्ण तत्वदर्शी सतगुरु उत्प्रेरक के रूप में हमारी आत्मा को भीतर के ईश्वरीय प्रकाश और दिव्य ध्वनिनाद के साथ विलय करने का कार्य करता है। साध्वी जी ने कहा कि दिव्य गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज जी (संस्थापक व संचालक, डीजेजेएस) वर्तमान युग के ऐसे ही पूर्ण आध्यात्मिक सतगुरु हैं, जो दुनिया भर के लाखों-लाखों भक्तों को आध्यात्मिक विकास और मुक्ति के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। वास्तव में, दिव्य सतगुरु द्वारा दिया गया सच्चा ज्ञान जीवन के रोगों और कर्म बंधनों से छुटकारे के लिए पवित्र सुरक्षाकवच के रूप में कार्य करता है।
इस भक्तिपूर्ण कार्यक्रम ने उपस्थित प्रत्येक भक्त को अपने आंतरिक स्व की बेहतर समझ हेतु सच्चे अध्यात्म की और बढ़ने के लिए प्रेरित किया। भक्तों और उपस्थित लोगों ने दिव्य स्पंदन व आध्यात्मिक तरंगों को महसूस किया और डीजेजेएस के इस आध्यात्मिक प्रयास के लिए आभार भी व्यक्त किया।