Read in English

इस 8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 के अवसर पर, दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के सम्पोर्र्ण स्वास्थ्य कार्यक्रम आरोग्य ने योग अभ्यास के महत्व के बारे में लोगों को शिक्षित करने के लिए विश्व स्तर पर अपने अत्याधुनिक- 'विलाक्षण योग शिविरों' का आयोजन किया।

DJJS Aarogya celebrated 8th International Yoga Day globally at more than 45 branches

योग विज्ञान लगभग 5,000 साल पहले मानव जाति की भलाई के लिए भारतीय संस्कृति द्वारा दुनिया को दिया गया एक उपहार है। आजकल जब लगभग पूरी दुनिया शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रही है, इस प्राचीन ज्ञान को हाल की प्रवृत्ति के साथ मिलाने और योग को अपनी जीवन शैली में अपनाने की आवश्यकता है।

ध्यान और श्वास लेने की सही तकनीक के अभ्यास द्वारा व्यक्ति अपने मानसिक स्वास्थ्य में सुधार कर सकता है। योग के कई संभावित स्वास्थ्य लाभ हैं जैसे - मानसिक स्पष्टता और शांति बनाना, शरीर में जागरूकता बढ़ाना, पुराने तनाव पैटर्न से राहत और एकाग्रता को तेज करना। योग में प्रत्येक आसन और तकनीक शरीर, मन और आत्मा के बीच लचीलेपन, शक्ति, संतुलन और सामंजस्य को बेहतर बनाने में मदद करती है।

DJJS Aarogya celebrated 8th International Yoga Day globally at more than 45 branches

आज जब अधिकांश युवा पीढ़ी अवसाद, चिंता और तनाव जैसे मनोवैज्ञानिक और भावनात्मक मुद्दों के जाल में फंस रही है, योग सभी मौजूदा मानसिक स्वास्थ्य मुद्दों के लिए एक संभावी समाधान है।

ऐसे में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के स्वास्थय कार्यक्रम आरोग्य के द्वारा आयोजित 'विलाक्षण योग शिविर' विशेष योग शिविर हैं जिसमे योग विशेषज्ञ विभिन्न योग और प्राणायाम आसनों को करने की सही तकनीक सिखाते है और उससे जुड़े स्वास्थ्य लाभ सभी के साथ सांझा करते है | 

हजारों योग उत्साही लोगों ने इस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 के समारोह में भारत और दुनिया भर में डीजेजेएस केंद्रों में भाग लिया-

  1. फ्रेस्नो, कैलिफोर्निया
  2. ब्रिस्बेन, ऑस्ट्रेलिया
  3. चंडीगढ़
  4. डिब्रूगढ़, असम
  5. गुरुग्राम, हरियाणा
  6. फरीदाबाद, हरियाणा
  7. अंबाला, हरियाणा
  8. करनाल, हरियाणा
  9. कुरुक्षेत्र, हरियाणा
  10. जगाधरी, हरियाणा
  11. पटना, बिहार
  12. चाकन, महाराष्ट्र
  13. पाथर्डी, महाराष्ट्र
  14. अमरावती, महाराष्ट्र
  15. नागपुर, महाराष्ट्र
  16. बैंगलोर, कर्नाटक
  17. सैरापल्ली, छत्तीसगढ़
  18. जालंधर, पंजाब
  19. होशियारपुर, पंजाब
  20. ढिलवां, पंजाब
  21. लुधियाना, पंजाब
  22. अमृतसर - पंजाब
  23. मोगा, पंजाब
  24. बटाला, पंजाब
  25. मुक्तसर, पंजाब 
  26. कोटकपूरा, पंजाब
  27. फरीदकोट, पंजाब
  28. भोपाल, मध्य प्रदेश
  29. ग्वालियर, मध्य प्रदेश
  30. श्यामपुर, मध्य प्रदेश
  31. देहरादून, उत्तराखंड
  32. रुद्रपुर, उत्तराखंड
  33. पिथौरागढ़, उत्तराखंड
  34. अलीगढ़, उत्तर प्रदेश
  35. बरेली, उत्तर प्रदेश
  36. आगरा, उत्तर प्रदेश
  37. गोरखपुर, उत्तर प्रदेश
  38. गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश
  39. मेरठ, उत्तर प्रदेश
  40. वडोदरा, गुजरात
  41. अहमदाबाद, गुजरात
  42. विकासपुरी, नई दिल्ली
  43. कराकरडूमा, दिल्ली
  44. चेन्नई, तमिलनाडु
  45. जयपुर, राजस्थान

 

इन विलाक्षण योग शिविरों ने #365DayYogaChallenge की शुरुआत भी की, जो योग को हर किसी की जीवनशैली का हिस्सा बनाने की एक पहल है। हजारों योग प्रेमी इस चुनौती को स्वीकार करने और योग के लाभों को प्राप्त करने के लिए उत्सुक थे।

 डीजेजेएस आरोग्य के तहत अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह की कुछ झलकियां यहां दी गई हैं।

Subscribe Newsletter

Subscribe below to receive our News & Events each month in your inbox