Read in English

21 जून को मनाया जाने वाला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस इस वर्ष 'स्वयं और समाज के लिए योग' की थीम पर आधारित था। थीम को ध्यान में रखते हुए दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के समग्र स्वास्थ्य कार्यक्रम आरोग्य ने कई जिंदगियों को प्रभावित करने के लिए के लिए दुनिया भर में योग के सार को फैलाने की पहल की।

DJJS Aarogya hosted 97 events in 5 countries and 16 states in India celebrating International Yoga Day 2024

हाल के दिनों में योग को केवल शरीर स्वास्थ्य से जोड़ा जाने लगा था जिसका कारण योग अपना मूल सार खो रहा था, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में डी.जे.जे.एस. आरोग्य ने योग की वास्तविक शक्ति को विश्व के सामने प्रस्तुत किया । योग वास्तव में शरीर, मन और आत्मा के समन्वय को सक्षम बनाता है ।

यह एक ऐसा अभ्यास है जिसमें शारीरिक गतिविधि (आसन) को नियंत्रित श्वास (प्राणायाम) और ध्यान के साथ जोड़ा जाता है। योग का प्राथमिक उद्देश्य व्यक्ति को सुदृढ़ मन, स्वस्थ शरीर और प्रबुद्ध आत्मा के द्वारा अपने जीवन को संतुलित करने में मदद करना है। दुनिया योग की इस परिवर्तनकारी शक्ति को पहचानती है और इसलिए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर इसका उत्सव बड़ी संख्या में लोगों को आकर्षित करता है।

DJJS Aarogya hosted 97 events in 5 countries and 16 states in India celebrating International Yoga Day 2024

2024 में, विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में आरोग्य ने इस शानदार अभ्यास को लोगों तक पहुंचाने के लिए 16 राज्यों और 5 देशों में कुल 97 विलक्षण योग शिविरों का आयोजन किया, ताकि लोगों  को  योग को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाकर उनके जीवन को बेहतर बनाने में मदद मिल सके। आरोग्य 50,000 लोगों के जीवन को छूने और दुनिया के विभिन्न हिस्सों में योग का संदेश फैलाने में कामयाब रहा। 

डी.जे.जे.एस. आरोग्य योग शिविरों में वर्तमान समय की जीवनशैली की चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिभागियों को खाने की आदतों, सोने के पैटर्न और कार्य संस्कृति से उत्पन्न होने वाली विभिन्न शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य चिंताओं का मुकाबला करने के बारे में बताया गया। उच्च रक्तचाप, मधुमेह, मोटापा, अवसाद, चिंता और हृदय रोग जैसे सामान्य मुद्दों पर प्रकाश डाला गया। योग को एक व्यापक समाधान के रूप में प्रस्तुत किया गया, जो तनाव कम करने, वजन नियंत्रित करने, लचीलापन बढ़ाने, नींद में सुधार और मांसपेशियों की ताकत बढ़ाने में सहायता करता है।

जून 2024 में आरोग्य द्वारा निम्नलिखित केंद्रों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए अनेकों कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किए गए: 

भारत

  1. दिल्ली  - नेहरू प्लेस, पटेल नगर, कड़कड़डूमा, विकासपुरी, रोहिणी, दिव्य धाम आश्रम
  2. असम  - डिब्रूगढ़
  3. बिहार  - पटना,  सहरसा
  4. छत्तीसगढ़  - सरायपल्ली
  5. गुजरात   - वडोदरा, अहमदाबाद,
  6. हरियाणा  - गुरूग्राम, रेवाडी, कुरूक्षेत्र,
  7. झारखंड - धनबाद
  8. कर्नाटक  - बेंगलुरु
  9. मध्य प्रदेश - मंडला, भोपाल, ग्वालियर, श्यामपुर 
  10. महाराष्ट्र - नागपुर, चाकन, लातूर, पाथर्डी, अमरावती 
  11. ओडिशा  - संबलपुर
  12. पंजाब - अबोहर, कोटकपुरा, अमृतसर, नूरमहल, तरनतारन, ढिलवां, बटाला, भटिंडा, लुधियाना, पटियाला, कपूरथला, होशियारपुर, जालंधर, मुक्तसर, फिरोजपुर, डबवाली मालको 
  13. राजस्थान - डूंगरपुर, खैरथल, जयपुर 
  14. तमिलनाडु  - चेन्नई
  15. उत्तर प्रदेश - नोएडा, गोरखपुर, आगरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, बरेली 
  16. उत्तराखंड – पिथोरागढ़, देहरादून

विदेश

  1. ऑस्ट्रेलिया - ब्रिस्बेन, मेलबर्न, पर्थ 
  2. अमेरिका - फ्रेस्नो, कैलिफ़ोर्निया 
  3. यूरोप -  इटली 
  4. नेपाल  - काठमांडू
  5. यूनाइटेड किंगडम - लंदन

इन कार्यक्रमों को उपस्थित लोगों से व्यापक सराहना मिली तथा प्रमुख दैनिक समाचार पत्रों में इन्हें व्यापक कवरेज मिली।

Subscribe Newsletter

Subscribe below to receive our News & Events each month in your inbox