Read in English

गणतंत्र दिवस भारत का राष्ट्रीय पर्व है। यह दिवस भारत के गणतंत्र बनने की खुशी में मनाया जाता है। कोई भी देश  तब तक स्वतंत्र नहीं माना जाता जब तक उसका अपना संविधान न हो। भारत को आजादी 15 अगस्त 1947 को मिल गई थी पर वास्तव में उसे 26 जनवरी 1950 को एक गणतांत्रिक राष्ट्र घोषित किया गया था। तब से 26 जनवरी को हर वर्ष गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता रहा है। गणतंत्र दिवस भारत के लिए गौरवमयी दिन है। इस दिन देश भर में विशेष कार्यक्रम होते हैं। विद्यालयों, कार्यालयों तथा सभी प्रमुख स्थानों में राष्ट्रीय तिरंगा फहराने का कार्यक्रम होता है।

Feeling of patriotism awakened in the young souls with Republic day celebration in Manthan-SVKs

इसी कड़ी में प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के मंथन प्रकल्प में यह राष्ट्रीय पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया। इसी क्रम में मंथन के दिल्ली, पंजाब व बिहार स्थित सभी ‘संपूर्ण विकास केन्द्रों’ पर गणतंत्र दिवस को मनाया गया। इस कार्यक्रम को मनाने का उद्देश्य बच्चों में देश प्रेम की भावना को भरना था। तत्पश्चात् मंथन के बच्चों द्वारा राष्ट्र – प्रेम की भावना से ओत – प्रोत गीत, नृत्य व नाटक प्रस्तुत किए गए। इन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों द्वारा देश को स्वतंत्र करने में हुए बलिदानियों का स्मरण कर बच्चों में देश प्रेम की भावना का संचार किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़ चढ़ कर पूरे उत्साह से भाग लिया।

अंत में संपूर्ण विकास केंद्र के शिक्षकों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की तथा उन्हें देश के सम्मान के लिए अभिप्रेरित किया। इसके लिए हम पूजनीय गुरुदेव सर्व श्री आशुतोष महाराज जी को नमन करते हैं जिनकी महती कृपा से इस प्रकार का आयोजन संभव हुआ।

Feeling of patriotism awakened in the young souls with Republic day celebration in Manthan-SVKs

 

Subscribe Newsletter

Subscribe below to receive our News & Events each month in your inbox