Read in English

गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज जी (संस्थापक व संचालक, डीजेजेएस) के दिव्य मार्गदर्शन में डीजेजेएस (दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान) द्वारा बरेली, उत्तर प्रदेश में 21 से 27 नवंबर 2022 तक चलने वाली 7 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ किया गया। 24 से 30 नवंबर 2022 तक डीजेजेएस के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर प्रातः 10 से दोपहर 1 बजे तक और सायं 7 से रात 10 बजे तक कथा का वेबकास्ट प्रसारण किया जाएगा। कथा के शुभारंभ से पूर्व 20 नवंबर 2022 को कलश यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें कलश धारण कर अनेकों ब्रह्मज्ञानी शिष्यों ने भाग लिया। कलश यात्रा ने बरेली, उत्तर प्रदेश के निवासियों को कथामृत से लाभान्वित होने का आह्वान किया।

Grand Commencement of 7 Days Shrimad Bhagwat Katha at Bareilly, Uttar Pradesh

वेदों के अनुसार वेद-मंत्रोचारण का मानव व पर्यावरण पर गहरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए श्री आशुतोष महाराज जी के शिष्यों द्वारा कथा के पहले दिवस कथा वाचन से पूर्व वैदिक मंत्रोचारण किए गए, जिन्होंने वातावरण को दिव्य स्पंदनों व दिव्य-सुरभि से भर दिया।

कथा-व्यास, साध्वी आस्था भारती जी (श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या) ने कथा के प्रथम दिवस कहा कि डीजेजेएस बरेली वासियों के लिए मंगल श्रीमद् भागवत कथा लेकर आया है। यह कथा शांतिपूर्ण जीवन से जुड़े आध्यात्मिक रत्नों को सँजोए हुए है। उन्होंने समझाया कि कथा के प्रभाव से राजा परीक्षित व अन्य कई जनों ने मुक्ति प्राप्त की। अतः कथा का पूर्ण लाभ लेने के लिए उसे ध्यानपूर्वक श्रवण करना व समझना परम आवश्यक है। साध्वी जी ने बताया कि यह कथा ब्रह्मज्ञान के दुर्लभ विज्ञान का संदेश लेकर आयी है, जिसे ग्रंथों के अनुसार केवल समय के पूर्ण सतगुरु ही प्रदान कर सकते हैं और जिज्ञासुओं को ईश्वर का साक्षात्कार करवाते हैं। यह ज्ञान व्यक्ति को उसके सांसारिक कर्तव्यों में व आध्यात्मिक ऊंचाइयों को प्राप्त करने में सहायता कर जीवन को सुखमय व शांतिपूर्ण बनाता है।

Grand Commencement of 7 Days Shrimad Bhagwat Katha at Bareilly, Uttar Pradesh

डीजेजेएस का सामाजिक प्रकल्प, मंथन– अभावग्रस्त बच्चों के सम्पूर्ण विकास हेतु चलाया जाने वाला प्रकल्प, कथा का मुख्य बिन्दु बना। मंथन का उद्देश्य बच्चों को सुदृढ़ मौलिक शैक्षिक आधार व चारित्रिक उत्कृष्टता प्रदान कर उन्हें शैक्षणिक, शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक रूप से पोषित करना है।

डीजेजेएस ने सभी वर्ग के लोगों को अपने सांसारिक कार्यों से कुछ समय निकाल कर कथा में भाग लेने का निमंत्रण दिया। डीजेजेएस के यूट्यूब चैनल द्वारा भी कथा के प्रसारण का लाभ उठाया जा सकता है।

Subscribe Newsletter

Subscribe below to receive our News & Events each month in your inbox