Read in English

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के सामाजिक शिक्षा प्रकल्प मंथन-सम्पूर्ण विकास केन्द्र, देश के अभावग्रस्त बच्चों को मूल्याधारित शिक्षा प्रदान कर रहा है। मंथन द्वारा  5 सितंबर से 31 अक्टूबर 2022 तक पुण्योत्सव दान उत्सव 2022 का भव्य आयोजन किया गया। इस पुण्योत्सव का शुभारम्भ दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के सचिव, स्वामी नरेन्द्रानंद जी द्वारा 4 सितंबर 2022 को दिव्य धाम आश्रम, दिल्ली में किया गया। बड़ा हर्ष है की इस वर्ष यह पुण्योत्सव- दान उत्सव राष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर आरम्भ हुआ और राष्ट्रीय एकता दिवस पर इसका समापन हुआ।

Grand execution of Punyotsav- Daan Utsav 2022 by DJJS Manthan-SVK

 पुण्योत्सव- दान उत्सव के अंतर्गत आयोजित की गई विभिन्न गतिविधियाँ इस प्रकार है-

  • 22 सितम्बर 2022 को इंजीनियर्स क्लब के अधिकारीयों ने मंथन सम्पूर्ण विकास केंद्र, पटेल नगर, दिल्ली में बच्चो को स्टेशनरी एवं अन्य स्कूल सामग्री वितरित की। मंथन के छात्रों से विभिन्न प्रभावशाली विषयों पर बातचीत कर सभी को अत्यंत हर्ष हुआ।
  • 27 सितम्बर 2022 को दिल्ली के रोहिणी स्थित DAV स्कूल में अटल लाइब्रेरी में मंथन के छात्रों के लिए एक शैक्षणिक दौरे  का आयोजन किया गया। यहाँ बच्चों को विज्ञान के विभिन्न प्रयोगों को करने का अवसर प्राप्त हुआ। मंथन के शिक्षक जनों ने विद्यालय के अध्यापकों और छात्रों को दान उत्सव के विषय में जागरूक एवं प्रोत्साहित किया।
  • मंथन सम्पूर्ण विकास केन्द्र ने दीपावली पर्व पर दान उत्सव के निमित्त श्रावस्ती और गोरखपुर, उत्तर प्रदेश में स्टेशनरी और कपड़ों के वितरण किया। इस कार्यक्रम का भव्य उदघाटन श्री पुष्पदंत जैन, उपाध्यक्ष, व्यापारी कल्याण बोर्ड, मानबेला, गोरखपुर व श्री अशोक यादव, जिला पंचायत सदस्य, ग्राम जमुनीकला, जिला श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश द्वारा किया गया।
  • मंथन सम्पूर्ण विकास केन्द्र ने पुण्योत्सव- दान उत्सव के निमित्त 30 सितम्बर 2022 को बहादुरगढ़ के औद्योगिक क्षेत्र में एक भव्य स्टाॅल का आयोजन किया। इसके अंतर्गत कई विशिष्ट जनों ने बढ़-चढ़कर मंथन के विषय में जाना व दान उत्सव में अपना सहयोग दिया।
  • इसके अतिरिक्त, सम्पूर्ण अक्टूबर माह में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की शाखाओं द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में दान उत्सव स्टॉल लगाये गए जिनमें दान उत्सव का उत्साह के साथ प्रचार-प्रसार किया गया।
  •  DJJS मंथन सम्पूर्ण विकास के सोशल मीडिया हैंडल्स  (@djjsmanthansvk) के माध्यम से जोर-शोर से प्रचार किया गया जिसमें कई नए प्रोयोजक, दानकर्ता एवं शुभचिंतक मंथन प्रकल्प से जुड़े।

अत्यंत हर्ष का विषय है कि विभिन्न क्षेत्रों से जन प्रतिनिधि सामने आए व आह्लादित हृदय से शिक्षा प्रकल्प में एवं साक्षर भारत, सशक्त भारत को साकार करने में अपना महत् योगदान दिया। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के सामाजिक प्रकल्प मंथन सम्पूर्ण विकास केन्द्र की ओर से आपका हार्दिक अभिनन्दन व धन्यवाद।

Grand execution of Punyotsav- Daan Utsav 2022 by DJJS Manthan-SVK

मंथन प्रकल्प के प्रेरणा स्त्रोत दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी की महती अनुकम्पा से दान उत्सव २०२२ का सफलता पूर्वक समापन हुआ। सभी शिक्षकों, छात्रों, कार्यकर्ताओं, प्रायोजकों, दानकर्ताओं एवं शुभचिंतकों की ओर से सभी श्री गुरु महाराज जी के चरणों में शत-शत नमन अर्पित करते हैं।

Subscribe Newsletter

Subscribe below to receive our News & Events each month in your inbox