Read in English

6 अगस्त को DJJS के दिल्ली स्थित दिव्य धाम आश्रम में हर माह की तरह इस बार भी सामूहिक भण्डारा व सत्संग कार्यक्रम का आयोजन रहा| दिल्ली व आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से भक्तों का भारी संख्या में आना हुआ| जिसमें सर्व श्री आशुतोष महाराज जी के शिष्यों स्वामी तेजोमयानंद जी, स्वामी विद्यानंद जी, साध्वी दीपा भारती व साध्वी शैलासा भारती जी द्वारा गुरु महिमा का वर्णन करते हुए साधकों को भक्ति पथ पर धैर्य व आडिगता से व जीवन में भी विकास हेतु सदैव चलते रहने के लिए प्रेरित किया गया| साथ ही उन्होंने बताया कि जिस समय धरती पर महान युगपुरुष आते हैं तो वह जाति-पाति, सम्प्रदाय, रंग-भेद आदि मतभेदों को मिटा सभी को मुक्ति की युक्ति प्रदान करते हैं| जिस हेतु वह ब्रह्मज्ञान रूपी अति-विशेष जहाज़ का प्रयोग कर सभी को पार उतारते हैं| जो भी इस जहाज़ में धैर्य और विश्वास का परिचय देता हुआ बैठा रहता है वह निश्चय ही पार हो जाता है| लेकिन वहीं जो उस दिव्य सता पर अविश्वास प्रकट कर जहाज़ को छोड़ देते हैं, वे अनेकों जन्म दुःख की ही प्राप्ति करते हैं| शास्त्रों के आधार पर गुरु भक्ति से ओत-प्रोत अनेकों विचारों को सुन सभी भाव-विभोर हो गए| साथ ही श्रद्धालुओं ने आजीवन सत्य पथ पर बढ़ते रहने का संकल्प भी धारण किया| इसी संदेश को प्रसारित करते हुए श्री आशुतोष महाराज जी के शिष्य व् शिष्याओं द्वारा सुंदर भजनों का गायन भी किया गया| कार्यक्रम के अंत में, भक्त जनों ने सामूहिक साधना द्वारा दिव्य तरंगों से धरा को संपोषित किया और सामूहिक भण्डारा भी ग्रहण किया| संस्थान की आध्यात्मिक व सामाजिक गतिविधियों की भी लोगों को जानकारी दी गई|

Importance of Prayer Reiterated at Monthly Spiritual Congregation held in Divya Dham Ashram, Delhi

Subscribe Newsletter

Subscribe below to receive our News & Events each month in your inbox