Read in English

27 अगस्त को मंथन के सम्पूर्ण विकास केंद्र, फरीदाबाद में Eye Check Up कैंप आयोजित किया गया| डॉ. विपिन जी ने लोगों का Eye Check Up करते हुए सम्बन्धित ईलाज बताए| इस कैंप से लगभग 31 विद्यार्थी और 300 लोग लाभान्वित हुए| इस अवसर पर Dr. विपिन- Ophtalmologist के साथ-साथ श्री राम जुनेजा जी - भारतीय व्यापार मंडल के प्रमुख और श्री भावन- तारा संस्थान के प्रबन्धक आदि उपस्थित रहें| सम्पूर्ण शिक्षा कार्यक्रम- मंथन बच्चों के सम्पूर्ण विकास के लिए निरंतर कार्यरत है| इसी के चलते 29 अगस्त को दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और बिहार के सभी सम्पूर्ण विकास केन्द्रों में Sports day मनाया गया| इसमें लगभग 1500 बच्चे शामिल हुए| मंथन प्रवक्ता ने बताया कि खेल बच्चों के जीवन में team-spirit को बढ़ाने के साथ- साथ जीवन में मुश्किल समय में जूझने का हौंसला सिखाते है| विशेषकर अनेक coaches ने बच्चों को खेलों से सम्बन्धित अनेक महत्वपूर्ण तथ्य समझाये| इस दिवस पर मंथन द्वारा आयोजित अनेक खेलों जैसे की Football, races, cricket, badminton, कबड्डी, खो-खो और  chess आदि में बच्चों ने भाग लिया|

LET'S BE SPORTY - SPORTS DAY 2017

Subscribe Newsletter

Subscribe below to receive our News & Events each month in your inbox