Read in English

यदि हम वर्तमान विश्व परिदृश्य को देखे तो पाते है कि आज विश्व भर में भौतिक वस्तुओं के लिए अनेक हिंसक गतिविधियाँ हो रही हैं। हर सुबह, इंसानियत को शर्मसार करती सुर्खियाँ  हमारे सामने आती है। आज के परिवेश में सामाजिक कुरीतियों से घिरे समाज में मानव को आत्मिक स्वरूप से जुड़ना ही होगा क्योंकि यही मात्र मार्ग है जिसके माध्यम से सकारात्मकता को दृढ़ता प्राप्त हो सकती है।
 
दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान ने आध्यात्मिक कार्यक्रम "मां तुझे सलाम" द्वारा 3 मार्च, 2019 को एसबीएस नगर, पंजाब में लोगों को आध्यात्मिक रूप से जागरूक करने का प्रयास किया।  
 
सर्व श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी रूपेश्वरी भारती जी ने कार्यक्रम में अपने विचारों को साँझा करते हुए कहा कि आज मनुष्य स्वार्थ, भ्रष्टाचार, घोटाले, तस्करी आदि में उलझ कर  अपनी वास्तविक शक्ति का हनन कर रहा है। हर भ्रष्ट कर्म का मूल कारण उसके पीछे की विकृत सोच है। साध्वी जी ने समझाया कि आज हमें भी स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों और सिद्धांतों का पालन करना होगा, जिन्होंने देश के मूल्यों, ज्ञान, संस्कृतियों और परंपराओं की समृद्ध विरासत के साथ देश को ब्रिटिश शासन से मुक्त करने में अपना सर्वस्व अर्पित कर दिया।

मानव जिस विनाशात्मकता और नकरात्मकता की ओर बढ़ रहा है उसे शाब्दिक ज्ञान द्वारा परिवर्तित नहीं किया जा सकता, मात्र शाश्वत सत्य का अनुभव ही इसे सृजनात्मकता व सकरात्मकता की ओर परिवर्तित करने में सक्षम है। आज के समय में, हर विकृत सोच को सही मार्ग के लिए अध्यात्म से जुड़ने हेतु ब्रह्मज्ञान की आवश्यकता है। ब्रह्मज्ञान द्वारा ही विचारों को सही दिशा प्राप्त होती है जिसके माध्यम से विवेक का जागरण सम्भव है। विवेक द्वारा ही मानव सही- गलत, अच्छा- बुरा और उचित- अनुचित आदि का भेद समझने में सक्षम होता है।     ब्रह्मज्ञान की प्राप्ति मात्र समय के पूर्ण सतगुरु द्वारा सम्भव है। इसी प्रक्रिया द्वारा ही समाज को कलंकित करती कुरीतियों रूपी ग्रहण को मिटाया जा सकता है और विश्व में शांति का संचार हो सकता है।    

इस प्रकार के कार्यक्रम मानव में कर्तव्य भावना को जागृत करते हुए, मन में भक्ति भावना को पैदा करते है व साथ ही भीतर आध्यात्मिक तंत्र को सुद्रढ़ करने का मार्ग प्रदान करते है।
 

'Maa Tujhe Salam' Event Invigorated Spiritual Democracy in the Masses of SBS Nagar, Punjab

Subscribe Newsletter

Subscribe below to receive our News & Events each month in your inbox