Read in English

गणित अपने आप में रहस्यों का संसार है। जिज्ञासु जब इस रहस्यमय संसार में प्रविष्ट करता है तो एक के बाद एक नए रहस्य सामने आने लगते हैं। इन रहस्यों को समझने तथा उनके समाधान मिलने पर छात्रों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है तो वहीं आधारभूत नियमों और सूत्रों के अभाव में यह एक नीरस विषय भी बन जाता है। गणित प्रकृति का मूल आधार है और इसलिए इसका ज्ञान प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक हो जाता है। वर्तमान समय में विद्यार्थियों के मन में गणित के प्रति रुचि जगाने और उसे मनोरंजक बनाने के लिए अनेक प्रयास जारी हैं जिनमें विदेशी ABACUS पद्यति और भारत की वैदिक गणित प्रणाली ने अनेक छात्रों को काफी प्रभावित किया है। दोनों ही पद्यतियों का अनुप्रयोग सरल तथा सहज है। भारत में दोनों ही प्रणालियों के प्रचार-प्रसार में AVAS (ABACUS AND VEDIC ARITHMETIC STUDY) नामक संस्थान, जिसका लक्ष्य अबेकस और वैदिक गणित प्रणाली के माध्यम से देश के बच्चों के भीतर से गणित के भय को ख़त्म कर उनके गणित कौशल को बढ़ाना तथा गणित के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण पैदा करना है, ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसी उद्देश्य से यह संस्थान स्कूलों में वैदिक गणित और अबेकस के कौशल विकास पाठ्यक्रमों को बढ़ावा देने में संलग्न है।

Manthan SVK Participation in AVAS - Workshop On Abacus And Vedic Maths

मानवीय कंप्यूटर के नाम से प्रख्यात गणितज्ञ एवं अद्भुत व्यक्तित्व की धनी शकुंतला देवी के जीवन पर आधारित फ़िल्म "शकुंतला देवी" से प्रेरित हो तथा बच्चों को भी भारत के महान व्यक्तित्वों से परिचित कराने हेतु AVAS संस्थान ने नए प्रयास के तहत 1अगस्त 2020 को वैदिक गणित और ABACUS पर एक विशेष वेबिनार का आयोजन किया जिसमें अनेक विद्यालयों तथा मंथन-सम्पूर्ण विकास (मंथन-SVK) केंद्र सहित अन्य संस्थाओं के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यशाला दो सत्रों में आयोजित की गईं- पहली " ABACUS " जिसका उद्देश्य एकाग्रता बढ़ाना और दूसरी "वैदिक गणित" जिसका उद्देश्य गणित के भय को दूर करना था। कोरोना महामारी के चलते भौतिक दूरी की महत्वत्ता को समझते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन ऑनलाइन किया गया। कार्यशाला में बच्चों को वैदिक गणित और अबेकस के नियमों से अवगत कराया गया तथा गणित से संबंधित कुछ रोचक तथ्य उजागर किए गए जिससे बच्चों में गणित के प्रति एक रुझान विकसित हुआ। इन नियमों की सहायता से बड़ी-से-बड़ी गणना को आसानी से हल करते हुए बच्चे आनंदित हो रहे थे। ऐसी कार्यशालाएं बच्चों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका रखती है। मंथन-SVK, AVAS संस्थान का इस कार्यशाला के लिए आभार व्यक्त करती है।

मंथन-SVK, दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा संस्थापित एवं संचालित एक सामाजिक शैक्षणिक प्रकल्प है जो अभावग्रस्त समाज को निःशुल्क एवं उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान कर उन्हें देश का एक ज़िम्मेदार नागरिक बनने में सहयोग कर रहा है।

Manthan SVK Participation in AVAS - Workshop On Abacus And Vedic Maths

Subscribe Newsletter

Subscribe below to receive our News & Events each month in your inbox