Read in English

सत्य व धर्म के मार्ग पर अडिगता से कदम बढ़ाते हुए ब्रह्मज्ञानी शिष्य को समय-समय पर सतगुरु का बाहरी व भीतरी सान्निध्य प्राप्त होता रहता है| सच्चा शिष्य साधना द्वारा भीतरी प्रेरणाओं को पाता है और गुरुकृपा से प्रेरित सत्संग विचारों से विवेक ग्रहण करता है| इसी परम्परा का निर्वाह करते हुए संस्थान के पंजाब स्थित नूरमहल आश्रम में 13 मई, 2018 को विशाल मासिक सत्संग व भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया| इस आयोजन द्वारा सतगुरु शिष्यों को उचित मार्गदर्शन, दिव्य प्रेरणाएँ व आंतरिक बोध प्रदान करते हैं| इसी प्रकार, श्री आशुतोष महाराज जी भी अपने सभी शरणागत शिष्यों का दिव्य मार्गदर्शन करते आ रहे हैं|

Monthly Spiritual Congregation in Nurmahal Ashram Sprung up New Hope Strengthening Faith

इन मासिक सत्संग कार्यक्रमों में पहुंचकर व दिव्य विचारों को सुनकर समस्त असमानताओं से मुक्त हो अशांत मन स्थिर होकर हर समस्या का निदान पा जाता है| इस माह भी, अडिगता से अध्यात्म पथ पर निरंतर चलते रहने का सन्देश इस कार्यक्रम द्वारा प्रसारित किया गया| श्री आशुतोष महाराज जी के शिष्य व शिष्याओं द्वारा अनेक दिव्य विचार गुरु भक्तों को प्रदान किए गए| जिसके अंतर्गत सभी के भीतर आध्यात्मिक ओज व सद्गुणों को जाग्रत कर भक्ति मार्ग पर निरंतर बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया| ‘आत्म-जाग्रत मनुष्य ही स्वयं को परिवर्तित कर समाज व राष्ट्र में परिवर्तन ला सकता है’- इसी सारभूत तत्व को ब्रह्मज्ञानी साधकों के समक्ष उजागर किया गया|  

भाव-विभोर कर देने वाले भक्ति भावों से ओत-प्रोत सुमधुर भजन-संकीर्तन द्वारा सभी हृदयों में गुरु भक्ति की लौ प्रज्वलित की गई| बहुत सी दिव्य आध्यात्मिक प्रेरणाओं को भी भक्ति संगीत द्वारा श्री आशुतोष महाराज जी के प्रचारक संगीतज्ञों ने प्रस्तुत किया| इस दिव्य सभा में भक्त दिव्य भक्ति संगीत में सराबोर हो झूमते नजर आए|

Monthly Spiritual Congregation in Nurmahal Ashram Sprung up New Hope Strengthening Faith

हर माह की भांति इस बार भी कार्यक्रम द्वारा भक्तों में उत्साह, उमंग व दिव्य प्रेम को उजागर किया गया| गुरु स्मरण में अनेक भक्त आंसू बहाते भी दिखाई दिए| सतगुरु से आंतरिक संबंध को मज़बूत करने व दिव्य प्रेरणाओं को पाने इन सभों में बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित रहते हैं|    

उपस्थित साधकों ने हर माह आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों से, गुरु वचनों पर दृढ़ विश्वास रख भक्ति मार्ग पर बढ़ने के लिए नई उर्जा के संचार का दावा किया| सतगुरु की कृपा व आशीर्वाद को पाकर भक्तों ने सत्य मार्ग पर दृढ़ता व अडिगता से सतत चलते रहने का संकल्प भी धारण किया|

Subscribe Newsletter

Subscribe below to receive our News & Events each month in your inbox