Read in English

हम अपने जीवन में सब कुछ नियंत्रित नहीं कर सकते हैं लेकिन हम अपने शरीर में भोजन के रूप में जो ग्रहण करते हैं, उसे हम निश्चित रूप से नियंत्रित कर सकते हैं। मंथन- सम्पूर्ण विकास केन्द्र द्वारा जून 2022 माह संस्करशाला का विषय पौष्टिक संस्कारशाला” रखा गया l इन सत्रों का आयोजन दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की शाखाओं के माध्यम से देश भर में किया गया l दिल्ली में विकासपुरी, द्वारका, नेहरू प्लेस, पटेल नगर, रोहिणी, सेक्टर-15, कड़कड़डूमा उत्तर प्रदेश में मेरठ, आगरा, बरेली, अलीगढ़, गाज़ियाबाद, गोरखपुर, वाराणसी, श्रावस्ती, महाराष्ट्र में पाथर्डी, नागपुर, अमरावती, लातूर, चाकन,  उत्तराखंड में पिथौरागढ़, देहरादून, राजस्थान में जयपुर, जोधपुर, डूंगरपुर, छत्तीसगढ़ में सरायपाली, हरियाणा में गुरुग्राम, रेवाड़ी, कर्नाटक में बेंगलुरु और असम में डिब्रूगढ़, गुजरात में अहमदाबाद की शाखाओं ने अपने क्षेत्र के बच्चों के लिए 56 पौष्टिक संस्कारशाला का आयोजन किया जिसमे 2095 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया l

PAUSHTIK SANSKARSHALA - 56 Global Workshops | June, 2022 | DJJS Manthan SVK

इन सत्रों का संचालन दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की प्रचारक साध्वी बहनों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया l सत्र का आरंभ श्लोक उच्चारण से हुई, जिसने वातावरण को अत्यंत दिव्यता से भर गया। इसके बाद, उन्होंने जंक फूड की बजाए पौष्टिक भोजन करने के लाभों के बारे में बताया तथा जंक फ़ूड किस प्रकार व्यक्ति की केवल स्वाद कलिकाओं को ही प्रसन्न करता है और शरीर के पाचन तंत्र को खराब करता है। सत्र को अधिक रोचक एवं ज्ञानवर्धन बनाने हेतु बच्चों को पहेलियों को रखा गया l सत्र के अगले भाग में बच्चों को व्यक्तिगत स्वच्छता के बारे में बताया गया तथा स्वस्थ रहने के लिए अपने आस- पास के पर्यावरण को स्वच्छ रखना भी अति आवश्यक है l इसीलिए कहा गया है ‘स्वच्छता स्वास्थ्य का पहला नियम है’।

जून माह में अन्तराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है इसलिए सत्र के अंतिम खंड में फिटनेस विद फन – योग के माध्यम से बच्चों को समझाया गया कि हमें योग जैसे शारीरिक व्यायामों को महत्व देना चाहिए। अपने शरीर को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाने के लिए योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। अंत में, साध्वी बहनों द्वारा बच्चों के प्रश्नों का समाधान किया गया । पौष्टिक संस्कारशाला के माध्यम से बच्चे यह अच्छी तरह से समझ सके कि जंक फूड केवल मन को एक मिनट के लिए संतुष्ट करता है, स्वस्थ भोजन आपके शरीर को संतुष्ट करता है l

PAUSHTIK SANSKARSHALA - 56 Global Workshops | June, 2022 | DJJS Manthan SVK

Subscribe Newsletter

Subscribe below to receive our News & Events each month in your inbox