गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज जी के मार्गदर्शन में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा 11 दिसम्बर 2022 को पुल प्रह्लादपुर, दिल्ली में भव्य कलश यात्रा निकाली गईl इस कलश यात्रा द्वारा प्रह्लादपुर के क्षेत्र वासियों को परमात्मा की शाश्वत भक्ति से जुड़ने का संदेश दिया गया व आंतरिक शांति के लिए जागरूक भी किया गयाl 12 से 18 दिसम्बर 2022 तक प्रह्लादपुर में संस्थान द्वारा भव्य श्री कृष्ण कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है, जिसका वाचन कथा व्यास साध्वी आस्था भारती जी करेंगीl यात्रा द्वारा आस पास के सभी श्रद्धालुओं को कथा में सम्मिलित होकर भगवान की दिव्य लीलाओं का आनंद उठाने एवं भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए निमंत्रण दिया गयाl
बड़ी संख्या में श्री महाराज जी के ब्रह्मज्ञानी शिष्यों ने गंगा जल से भरे कलश को सिर पर लेकर इस यात्रा में भाग लिया। इस यात्रा से उन्होंने वहां के क्षेत्र निवासियों को संदेश दिया कि वे अपने भीतर स्थित शांति के स्त्रोत की खोज करें। इस यात्रा ने सबको ब्रह्म ज्ञान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
वर्तमान समय में, डीजेजेएस सभी ईश्वर जिज्ञासुओं का आवाहन करता है कि वे आएं और ब्रह्मज्ञान प्राप्त कर भीतर ईश्वर का साक्षात्कार करें। आज गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज जी की कृपा से असंख्य लोगों ने ब्रह्मज्ञान की सनातन विद्या को प्राप्त कर शांति के सच्चे स्त्रोत को पाया हैl कलश यात्रा द्वारा आध्यात्मिक यात्रा प्रारम्भ करने एवं ब्रह्मज्ञान प्राप्त कर आतंरिक दिव्यता का अनुभव करने हेतु सभी का आवाहन किया गयाl