Read in English

संस्थान द्वारा न्यूज़ीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में अनेक आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया| साध्वी भावना भारती जी व साध्वी सर्वज्ञा भारती जी ने विज्ञान-सम्मत विचारों द्वारा ईश्वर व भक्ति की महिमा समझाई| साथ ही भारत की परम वैज्ञानिक व समृद्ध संस्कृति के विषय में भी जागरूक करते हुए विदेशी भूमि पर भारतीय नव वर्ष मनाया| दोनों स्थानों पर माता की चौकी, शिव कथा, जागरण आदि के माध्यम से अध्यात्म को सही मायनों में समझाया गया| उन्होंने विचारों में बताया कि दुःख के पलों में ईश्वर की याद दर्शाती है कि वहीं से हमें सुख, उन्नति, शांति की प्राप्ति हो सकती है| ईश्वर ही इंसान के सच्चे साथी हैं जो किसी भी स्थिति में उसका साथ नहीं छोड़ते| जीवन के कई पड़ावों पर तो डॉक्टर्स और विज्ञान भी अपनी सारी कोशिशों में नाकाम होने पर ईश्वर से प्रार्थना करने के लिए कहते है| इसलिए आज हम भगवान से सम्बन्ध जोड़कर दुःख से जूझने और सुख-समृद्धि को बढ़ाने की युक्ति पा सकते है|

Plethora of Spiritual Programs to Awaken Masses in New Zealand and Australia

Subscribe Newsletter

Subscribe below to receive our News & Events each month in your inbox