Read in English

8 फरवरी को दिल्ली की कड़कड़डूमा शाखा ने पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम- संरक्षण के अंतर्गत विवेक विहार, Govt. School में Children for Earth कार्यशाला का आयोजन किया| इस कार्यशाला द्वारा विश्व भर में निरंतर बढ़ते जलवायु परिवर्तन (climate change) प्रभाव के बारे में बच्चों को समझाया गया| साथ ही संरक्षण युवा प्रतिनिधियों ने एक skit के माध्यम से climate change के मूल कारणों को रखा| साध्वी चंद्रप्रभा भारती जी ने ‘Role of individuals in combating Climate Change’ विषय पर अपने विचारों को रखा| उन्होंने बताया कि यदि हम आज जागरूक नहीं हुए तो आने वाले समय में पीने योग्य पानी भी समाप्त हो जाएगा| आज विश्व अपने आर्थिक लाभ के चलते पृथ्वी का दोहन करता जा रहा, जंगलों को नष्ट करता जा रहा| हमारी छोटी-छोटी लापरवाही विकट समस्याओं को उत्पन्न कर रही है| दिन प्रतिदिन बिगड़ते पर्यावरण संरक्षण हेतु अपनी भूमिका को निभाना होगा| कार्यशाला की रोचकता बनाते हुए अनेक शिक्षाप्रद गतिविधियों को किया गया| कार्यशाला के अंत में छात्रों ने अपने माता- पिता, सम्बन्धियों व् मित्रों को पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूक करने की शपथ ली| स्कूल Principal ने इस कार्यशाला की भरसक प्रशंसा करते हुए, आगे भी ऐसी कार्यशालाओं के आयोजन की इच्छा ज़ाहिर की|

Sanrakshan 'Children for Earth' Campaign | DJJS Karkardoma sowing the seeds of pro- environmental living in children

Subscribe Newsletter

Subscribe below to receive our News & Events each month in your inbox