Read in English

आध्यात्मिक जागृति के माध्यम से महिलाओं को उनकी सुशुप्त शक्तियों से अवगत होने की आवश्यकता पर प्रकाश डालने हेतु, दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम – संतुलन द्वारा 17 मार्च 2021 को सायं 06:30 बजे [01:00 बजे UK समय;  दोपहर 02:00 EU समय] एक भव्य अंतरराष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन  किया गया। कार्यक्रम का विषय “महिला  सशक्तिकरण - चुनौतियां और सफलता मंत्र” था; जो कि संतुलन के अंतर्गत चल रहे स्वाभिमान कैंपेन को समर्पित रहा। इस कार्यक्रम का आयोजन वीमेन हिस्ट्री मंथ 2021 के उपलक्ष में हुआ जिसमें  हॉलैंड, इटली, जर्मनी, बेल्जियम, भारत और यूनाइटेड किंगडम जैसे 6 देशों से हर आयु-वर्ग की कई महिलाओं ने भाग लिया।

SANTULAN'S WOMEN'S HISTORY MONTH SPECIAL EXCLUSIVE INTERNATIONAL WEBINAR; 6 COUNTRIES CONNECTED

इस विशेष वेबिनार का संचालन, संतुलन की वैश्विक समन्वयक - साध्वी दीपिका भारती जी ने किया। साध्वी जी ने नारी सशक्तिकरण की प्रतिमूर्तियों की केस स्टडीज़, लिंग आधारित प्रयोगों व अनुसंधानों और अज्ञात तथ्यों के माध्यम से सभी के समक्ष युगों से चली आ रही ग्लास-सीलिंग नामक समस्या व उसके समाधान को रखा।

साध्वी जी ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से समाज में लिंग आधारित भेदभाव के वैश्विक प्रभाव के बारे में भी चर्चा की। और, इसका व्यवहारिक उदाहरण देने हेतु, साध्वी जी ने अलग-अलग देशों की  4-5 महिलाओं को  वर्चुअल फोरम थिएटर में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया। फोरम थिएटर को देख सभी ने जाना कि लिंग भेदभाव का अस्तित्व विश्व के हर कोने में आज भी मौजूद है।

SANTULAN'S WOMEN'S HISTORY MONTH SPECIAL EXCLUSIVE INTERNATIONAL WEBINAR; 6 COUNTRIES CONNECTED

तत्पश्चात, समाज में नारीत्व के खोए हुए गौरव को पुनः स्थापित करने हेतु संतुलन के उत्कृष्ट प्रयासों को दर्शाती एक डाक्यूमेंट्री प्रस्तुत की गयी, जिसे सभी ने बहुत सराहा। इसके बाद प्रश्न-उत्तर सत्र का आयोजन हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने लिंग परिप्रेक्ष्य में साध्वी जी से प्रश्न किये।

विशेष अतिथि के रूप में सुश्री तृप्ति पटेल (अध्यक्ष - हिंदू फोरम, ब्रिटेन), सुश्री कुलदीप लखमना (काउन्सिलर), सुश्री अवतार कौर चीमा (स्लौ की काउंसिलर व  लन्दन, मैनचेस्टर, स्वस्नीया, ब्रिमिन्गम, ग्लास्गौ, ब्रुस्सेल, अम्स्त्रदैम, मिलान, सिंघेन, स्टुटगार्ट एवं मैड्रिड से कई विशिष्ट महिलाएं उपस्थित रहीं।

सुश्री तृप्ति पटेल (अध्यक्ष - हिंदू फोरम, ब्रिटेन) ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि आज समाज में महिलाओं की स्थिति को सुधारने हेतु इस प्रकार के उल्लेखनीय आयोजनों की अत्यंत आवश्यकता है। आत्म जाग्रति द्वारा असंख्य महिलाओं के जीवन को परिवर्तित करने वाले दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी के श्रीचरणों में उन्होंने अपना विनम्र आभार भी प्रकट किया। इसके उरांत, कार्यक्रम को आगे बढाते हुए संतुलन के 'तू है शक्ति' महिला सशक्तिकरण अभियान का ‘तू है शक्ति’ महिला सशक्तिकरण थीम गीत विडियो के माध्यम से प्रस्तुत किया गया; जिसे सुन सभी उत्साह से भर उठे।

अंत में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की लंदन शाखा  की सैयोजिका- साध्वी भक्तिप्रिया भारती जी ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन भारत के पुरातन अभिवादन के तरीके जिसे कोविड महामारी के चलते विश्व स्तर पर अपनाया जा चूका है अर्थात नमस्ते मुद्रा में एक ग्रुप फोटो के साथ हुआ।

Subscribe Newsletter

Subscribe below to receive our News & Events each month in your inbox