Read in English

6 अगस्त को पंजाब, चंडीगढ़, किसान भवन के प्रताप सिंह कैरों हॉल में वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक roundtable conference का आयोजन किया गया| संस्थान के पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम- संरक्षण के तहत चलाई जा रही मुहीम- My Earth My Responsibility व SIOLI (Lawyers' Initiative for Social Responsibility) के सहयोग से यह सम्मेलन आयोजित हुआ| जिसमें TRICITY के प्रख्यात निवासी पर्यावरण सम्बंधित महत्वपूर्ण सवालों को लेकर शामिल हुए। चर्चा की शुरुआत करते हुए, कार्यक्रम प्रभारी साध्वी अदिति भारती जी ने प्रतिभागियों को 25 से 50 साल पहले के चंडीगढ़ में लौटने के लिए कहा| इससे कुछ रोचक जानकारियाँ सामने आईं| पिछले कुछ दशकों में तेजी से बढ़ते शहरीकरण के साथ आबादी में कई गुना वृद्धि, जीवन शैली में आए परिवर्तन और तेजी से बढ़ता उपभोक्तावाद- शहर में परिवर्तन के सबसे प्रमुख कारण पाए गए| साध्वी जी, जो कि एक योग्य पर्यावरणविद् हैं ने एक वैज्ञानिक अध्ययन से बताया कि दुनिया जिस दर पर ‘पश्चिमी जीवन शैली’- जो कि विलासिता और झूठी संतुष्टि का पर्याय बन चुकी है| तो जल्द ही हमें ऐसी जीवन शैली में ढलने के लिए पृथ्वी के समान पांच ग्रहों की आवश्यकता पड़ सकती है। साथ ही, साध्वी मनेंद्रा भारती जी ने भी निरंतर आधुनिकीकरण से दुनिया भर में उपजे गंभीर पतन पर प्रकाश डाला। संसाधनों के दुरूपयोग के प्रति चेताते हुए एक संतुलित जीवन शैली का समर्थन किया| एक सशक्त और प्रबुद्ध समाज का मुख्य आधार- ब्रह्मज्ञान है| सम्मेलन के अंत में, प्रतिभागियों द्वारा Peoples' Convention for an environmentally responsible Chandigarh पर हस्ताक्षर किए गए और प्रकृति संरक्षण को प्राथमिकता बनाने का संकल्प लिया गया|

Senior citizens of Chandigarh become signatories of My earth My Responsibility Chandigarh chapter.

Subscribe Newsletter

Subscribe below to receive our News & Events each month in your inbox