Read in English

2 जून से 6 जून 2018 तक नया नंगल, पंजाब में श्री कृष्ण कथा का आयोजन हुआ। सर्व श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी सौम्या भारती जी ने कथा के माध्यम से धर्म व मोक्ष के नाम पर भारतीय संस्कृति पर कुठाराघात कर रहीं अंधविश्वास व विकृत धारणाओं के त्याग और वास्तविक भक्ति की अनिवार्यता पर प्रकाश डाला। गुरुदेव की कृपा से साध्वी जी ने श्री कृष्ण जीवन लीलाओं ने निहित गूढ़ संदेशों को रखा। कथा में प्रतिदिन भारी संख्या में भक्तों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवायी।

आधुनिक जीवनशैली हेतु भक्ति और समर्पण की अनिवार्यता को रोचक कथा प्रसंगों द्वारा प्रस्तुत किया गया। साध्वी जी ने बताया कि भगवान श्री कृष्ण के समस्त कार्य का उद्देश्य सामूहिक चेतना का जागरण रहा। उन्होंने व्यक्तियों को जागृत किया और समाज द्वारा बहिष्कृत व अपमानित किए गए लोगों को महत्व देते हुए धर्म संस्थापना हेतु सक्षम बनाया। भगवान् जब भी इस धरा पर अवतरित होते है तो वे सामाजिक, आर्थिक व राजनैतिक आदि स्तरों पर भेद नहीं करते बल्कि वे तो वर्षा के समान सब पर समान रूप से अपनी कृपा लुटाते है। भगवान हर पल व हर कर्म द्वारा समाज को अध्यात्म की ओर अग्रसर करने हेतु प्रयासरत रहते हैं। इसी प्रयास द्वारा समाज ने अर्जुन जैसे श्रेष्ठ चरित्रों का निर्माण सम्भव होता है जो समाज से अधर्म को समाप्त कर धर्म का ध्वज फहराते हैं।

कथा के माध्यम से साध्वी जी ने दैनिक जीवन के उद्धरणों और वैज्ञानिक साक्ष्यों द्वारा शास्त्र ग्रन्थों में निहित वैज्ञानिकता और प्रमाणिकता को प्रस्तुत किया। कथा ने धर्म, आध्यात्मिकता और भगवान के बारे में व्याप्त पूर्वाग्रही विचारों, अंधविश्वास, गलत धारणाओं और पूर्वकल्पनाओं के झूठे आवरणों को समाप्त कर वास्तविक सत्य को लोगों के समक्ष रखा।  

ब्रह्मज्ञान दीक्षित संत समाज द्वारा अनेक वाद्ययंत्रों के वादन व भक्ति संगीत के गायन ने उपस्थित जनसमूह को अभिमंत्रित कर दिया। कथा के अंत में लोगों ने श्री कृष्ण के जीवन चरित्र से जुड़ी अनेक भ्रांतियों को छोड़ उसमे निहित सत्य को जाना। लोगों ने संस्थान द्वारा श्री कृष्ण जीवन से महत्वपूर्ण व समाज के लिए उपयोगी कार्यों की जानकारी प्रदान करने हेतु आभार भी व्यक्त किया।

Shri Krishna Katha in Punjab Disregards all Misconceptions to Set a Platform for Innate Faith

Subscribe Newsletter

Subscribe below to receive our News & Events each month in your inbox