Read in English

पंजाब, पटियाला शाखा द्वारा अभिचल नगर में 14 सितम्बर से 18 सितम्बर तक पांच दिवसीय श्री राम कथा का आयोजन किया गया| इसमें सर्व श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या कथाव्यास साध्वी रुपेश्वरी भारती जी द्वारा कथावाचन किया गया| कथा का शुभारम्भ भारतीय संस्कृति के अनुरूप दीप प्रज्वलन व् व्यास पूजन से हुआ| साध्वी जी ने समाज में आदर्शों को स्थापित करने हेतु श्री राम चरित्र के अनेक पहलुओं को लोगों के समक्ष रखा| राम जन्म प्रसंग का वर्णन करते हुए उन्होंने बताया कि रावण वध हेतु श्री राम जन्म पर सम्पूर्ण सृष्टि प्रसन्न हो गयी| इस तथ्य के आध्यात्मिक पहलु को उजागर करते हुए साध्वी जी ने कहा कि ईश्वर सर्वज्ञ, सर्वव्यापी व् सर्वत्र है परन्तु अधर्मी के विनाश हेतु प्रभु का प्राकट्य अनिवार्य है| उसी प्रकार ईश्वर मानव के भीतर भी है परन्तु जब तब वे प्रकट नहीं होते तब तक मानव की दुष्प्रवृतियों का अंत सम्भव नहीं| उन्होंने बताया कि मानव तन के भीतर ईश्वर का प्राकट्य पूर्ण गुरु की दीक्षा द्वारा ही सम्भव होता है| साथ ही संत समाज ने सुन्दर प्रेरणादायक भजनों व् चौपाइयों का गायन किया गया| कथा में अनेक गणमान्य अतिथियों के साथ-साथ भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए| राम जन्म, सीता-स्वयंबर, केवट प्रसंग व् रावण वध आदि प्रसंग भक्तों में विशेष आकर्षण का केंद्र रहें| अनेक श्रद्धालुओं ने ब्रह्मज्ञान द्वारा ईश्वर दर्शन को भी प्राप्त किया|

Shri Ram Katha at Patiala, Punjab - Awakening People On Dharma

Subscribe Newsletter

Subscribe below to receive our News & Events each month in your inbox