श्री भैणी साहिब नामधारी संस्था के वर्तमान प्रमुख सतगुरु श्री उदय सिंह जी गत दिनों दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के नूरमहल सत्संग आश्रम में पधारे। उन्होंने संस्थान की विचारधारा एवं विभिन्न सामाजिक प्रकल्पों के विषय में जानकारी प्राप्त की। आश्रम की 'कामधेनु गोशाला' में हो रहे भारतीय नस्ल की गायों के संरक्षण और संवर्धन के अलावा 'हितकारी खेती' प्रकल्प के अंतर्गत जैविक खेती एवं देसी बीजों के उपयोग को उन्होंने बड़ी एकाग्रता के साथ केवल देखा ही नहीं बल्कि इन कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा भी की। उन्होंने आश्रम के audio स्टूडीओ के अलावा 'दिव्य सात्विक भोजनालय' का भी भ्रमण किया। 'श्री आशुतोष महाराज जी' के शिष्यों द्वारा उन्हें विशेष रूप से सम्मानित भी किया गया।
Subscribe Newsletter
Subscribe below to receive our News & Events each month in your inbox