Read in English

कर्नाटक, बेंगलुरु शाखा द्वारा 8 से 14 जनवरी तक श्रीनिवास कल्याण मंडप, 5th main, उमा थिएटर सर्किल के पास, चामराजपेट, में श्रीमद् देवी भागवत कथा का कार्यक्रम आयोजित किया गया| कथा का वाचन सर्व श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी अदिति भारती जी ने किया| उन्होंने श्रीमद देवीभागवत पुराण पर आधारित माँ की अनेक लीलाओं का वर्णन किया| उन्होंने मधु-कैटभ प्रसंग के माध्यम से बताया कि मधु-कैटभ मानव की आसक्ति-अनासक्ति और पसंद- नापसंद आदि भावनाओं के प्रतीक है जो हमें संसार में बंधाते है| जब माँ रूपी विवेक जागृत होता है तभी हम इनसे मुक्त हो सकते है| साथ ही साध्वी जी ने महिसासुर को संसार का नाश करने वाली निम्न प्रवृतियों का रूप बताया जिसका अंत मात्र ब्रह्मज्ञान द्वारा ही सम्भव हो पाता है| ब्रह्मज्ञान वह विधि है जिसके माध्यम से एक मानव अपने भीतर ईश्वर का दर्शन करता है व् यह ज्ञान पूर्ण गुरु की कृपा द्वारा प्राप्त होता है| कथा व्यास साध्वी अदिति भारती जी ने कथा द्वारा अनेक आध्यात्मिक पहलुओं को उजागर किया| हजारों में श्रद्धालु उपस्थित रहे व् अनेकों भक्तों ने ब्रह्मज्ञान की दीक्षा द्वारा ईश्वर दर्शन का लाभ लिया| कथा में वैश्य फेडरेशन के अध्यक्ष बिपिनराम अग्रवाल, पटेल समाज के कामाराम पटेल, भाजपा के कृष्ण प्रजापति, आदर्श ग्रुप और इंस्टिट्यूशन के अध्यक्ष केके भंसाली, बीजेपी युवा मोर्चा के सप्तगिरी गौड़ा, राजपूत समाज के मदनसिंह, कुमावत समाज के अध्यक्ष मानकचन्द, गौड़ ब्रह्मण समाज के सचिव ऋषि कुमार तिवारी, गौसेवक व् समाजसेवी महेंद्र मुणोत और वीणा वादक रुद्र्पटना केशवमूर्ति प्रकाश आदि गणमान्य उपस्थित रहे| इस कार्यक्रम की coverage दक्षिण भारत राष्ट्रमत व् राजस्थान पत्रिका द्वारा किया गया|

Shrimad Devi Bhagwat Katha Manifested Route to True-Knowledge in Bengaluru, Karnataka

Subscribe Newsletter

Subscribe below to receive our News & Events each month in your inbox