Read in English

दिव्य धाम, दिल्ली : 21 नवम्बर 2021 को दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी द्वारा संस्थापित व संचालित दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान ने "सकारात्मक मानसिकता, सकारात्मक परिणाम" के विषय पर आधारित अपनी साप्ताहिक वेबकास्ट श्रृंखला की 86वीं कड़ी को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में जीवन में सकारात्मक परिणाम प्राप्त करने हेतु सदैव आशावादी रहने के महत्व का विस्तारपूर्वक वर्णन किया गया।

Sutras to achieve an Optimistic Outlook in Life unveiled in 86th Edition of DJJS Weekly Webcast Series

कार्यक्रम की शुरुआत दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी दीपिका भारती जी ने अध्यात्मिक विचारों के माध्यम से की। अध्यात्म के अनमोल रत्नों को प्रकट करते हुए, उन्होंने डिजिटल प्रसारण से जुड़े हुए दर्शकों को जीवन की विपत्तियों से हतोत्साहित हुए बिना सदैव सत्य पथ पर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ, भावपूर्ण भक्तिमय भजनों ने दर्शकों को दिव्यता में लीन कर दिया।

कार्यक्रम में आगे दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी शैलासा भारती जी द्वारा  आध्यात्मिक प्रवचन प्रदान किए गए। जिसमें उन्होंने उन तीन मुख्य कारणों का वर्णन किया जिनका आधार पर एक साधक सदा सकरात्मक रहता है। साथ ही उन्होंने पूर्व काल में हुए विभिन्न भक्तों के  उदाहरण भी दिए, जिन्होंने अपने जीवन रथ की लगाम अपने दिव्य गुरु [पूर्ण सतगुरु] को सौंप दी और जीवन में सफलता को प्राप्त किया।

Sutras to achieve an Optimistic Outlook in Life unveiled in 86th Edition of DJJS Weekly Webcast Series

इसके बाद, साध्वी जी दिव्य गुरु के निर्देशक स्वरुप की महिमा को रखते हुए, सभी साधकों को सदैव गुरु पर विश्वास रखने के लिए प्रेरित किया| चक्रवर्ती ब्याज नामक गणितीय सिद्धांत पर प्रकाश डालते हुए, साध्वी जी ने जीवन में सकरात्मक दृष्टिकोण को प्राप्त करने हेतु में लगातार छोटे-छोटे प्रयासों के महत्त्व को भी रखा।

कार्यक्रम का समापन ग्लोबल ध्यान आवर – दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी के शिष्यों द्वारा वैश्विक कल्याण हेतु समर्पित एक घंटे के ध्यान सत्र का आयोजन कर किया गया।

दर्शकों की सुविधा के लिए, कार्यक्रम को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक [IST] और सायं 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक [IST] प्रसारित किया गया।

अवश्य देखें, COVID महामारी के चलते संस्थान द्वारा चलाई गई साप्ताहिक वेबकास्ट श्रृंखला की 86वीं कड़ी की फ़ोटो हाईलाइट्स।

नियमित रूप से आध्यात्मिक विचारों से जुड़े रहने हेतु डीजेजेएस के यूट्यूब चैनल को अभी सब्सक्राइब करें - https://youtube.com/djjsworld और घंटी के चिन्ह को दबाएँ।

Subscribe Newsletter

Subscribe below to receive our News & Events each month in your inbox