Read in English

नवरात्रि का पावन पर्व नारी शक्ति, बुराई पर अच्छाई की जीत और कन्या पूजन का पर्व है। लेकिन समाज में महिलाओं की गिरती स्थिति यही दर्शाती है कि इसे केवल 9 दिनों के लिए ही याद किया जाता है। डीजेजेएस संतुलन के तहत इस विरोधाभास को "दुर्गा पूजन के देश में महिलायों के साथ हिंसा क्यों ?" नाम से एक जन जागरूकता अभियान के रूप में शुरू किया है। इसका ही एक कार्यक्रम 2 अक्टूबर 2022 को पंजाब के जालंधर के बिधिपुर में आयोजित किया गया था, जिसमें 1000 से अधिक महिला प्रतिभागी और बच्चे शामिल हुए थे।

This Navratri, DJJS Santulan reminds of Goddess residing in every woman, at Jalandhar, Punjab

हर स्त्री में एक देवी होती है। जरूरत इस बात को समझने की है कि सिर्फ मूर्तियों के सामने झुकना व उनकी पूजा करना ही काफी नहीं है बल्कि महिलाओं का सम्मान करना भी जरूरी है। यह अभियान महिलाओं को समान सम्मान और मूल्य देने वाली मानसिकता का निर्माण करने का प्रयास करती है।

इसमें देवी स्तुति और नृत्य के रूप में विस्मयकारी पारंपरिक प्रदर्शनों को संतुलन स्वयंसेवकों द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसमें नवरात्रि की खुशी व्यक्त की गई, इसके बाद गार्गी के चरित्र को प्रदर्शित करने वाला एक नाटक किया गया, जिसमें दर्शाया गया है कि प्राचीन काल में भी ज्ञान में कितनी समृद्ध महिलाएं थीं। कार्यक्रम की मेजबानी साध्वी पल्लवी भारती जी और साध्वी कँवल भारती जी द्वारा की गयी थी , जिन्होंने देश में महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर जोर दिया, जहां नवरात्रि जैसे त्योहार, बालिकाओं की पूजा करने और महिलाओं को देवी के अवतार के रूप में सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है।

This Navratri, DJJS Santulan reminds of Goddess residing in every woman, at Jalandhar, Punjab

इसके पश्चात देवी दुर्गा द्वारा राक्षस महिषासुर का वध की एक शिक्षाप्रद कहानी थी। उनके कहर से परेशान होकर, आदि-शक्ति (दिव्य स्त्री ऊर्जा) के अवतार, दुर्गा का आह्वान किया गया, जिन्होंने लगभग अजेय राक्षस के खिलाफ नौ दिन की लंबी लड़ाई लड़ी।

साध्वी तपस्विनी भारती जी ने इस कहानी व महिषासुर मर्दिनी के अर्थ पर प्रकाश डाला, साथ ही महिला क्षमता की भूमिका और महिला शक्ति के महत्व को बतलाया।

इस कार्यक्रम का समापन डी.जे.जे.एस. संतुलन के तू है शक्ति गीत की प्रस्तुति द्वारा किया गया, जिसमें दृष्टिकोण के परिवर्तन को महत्त्व दिया गया और ठोस उपाय करके महिला सशक्तिकरण के बारे में जनता को शिक्षित करने के लिए विचार किया गया।

ट्विटर, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर डी.जे.जे.एस. संतुलन के आधिकारिक हैंडल @djjssantulan को follow करके उक्त अभियान के तहत आयोजित भव्य कार्यक्रमों का नज़ारा देखें।

Subscribe Newsletter

Subscribe below to receive our News & Events each month in your inbox