Read in English

तीज के पर्व पर 26 जुलाई से 24 अगस्त, 2017 तक संवेदीकरण कार्यशालाओं के माध्यम से संतुलन महिलाओं को अपने मूल्य, अपने अधिकारों के प्रति जागरूक कर रहा है| अपने एक महीने लंबे अभियान के दौरान 30 जुलाई को पंजाब के जालंधर व् मुक्तसर क्षेत्र में यह आयोजन रहा| इन कार्यक्रमों से हजारों लोग लाभन्वित हुए| Traditional dance और समाज में लिंग असमानता व् नारी शक्ति स्वरुपा विषयों पर skit प्रस्तुत की गयी| साध्वी कँवल भारती जी ने lecture के माध्यम से नारियों को सामजिक व्  आर्थिक विकास के साथ- साथ आध्यात्मिक रूप से भी जागृत होने की अनिवार्यता पर प्रकाश डाला| कार्यक्रम के अंत में उपस्थित प्रतिभागियों ने कन्या भ्रूण हत्या व् नारी उत्थान हेतु प्रयासरत रहने का प्रण लिया| 31 जुलाई को उत्तरप्रदेश, मेरठ शाखा द्वारा शिव मंदिर पार्क, गंगानगर में और हरियाणा, अम्बाला शाखा द्वारा लक्ष्मी नारायण धर्मशाला, लक्ष्मी नगर में आयोजित कार्यशालाओं के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया| 5 अगस्त को मध्य प्रदेश, ग्वालियर शाखा द्वारा तीज पर्व पर नारी सशक्तिकरण का संदेश देते हुए, संतुलन volunteers ने Rajasthani traditional dance performance दी व् उपस्थित लगभग 340 महिलाओं ने rangoli competition में भी भाग लिया| 7 अगस्त को महाराष्ट्र, अमरावती शाखा द्वारा आयोजित कार्यशाला ने एक dance performance से नारी को शक्ति अवतार रूप में प्रभावशाली ढ़ंग से प्रस्तुत किया| इसमें लगभग 310 महिलाएं शामिल हुई| अन्य गतिविधियों जैसे की skit और exhibition द्वारा save girl child, respect women और raise voice against female feticide आदि तथ्यों पर जागरूक किया गया|

This Teej, Santulan adorns women with the fabric of empowerment

Subscribe Newsletter

Subscribe below to receive our News & Events each month in your inbox