Read in English

संस्थान द्वारा Australia के the Unley Community Centre, SA 5061, Adelaide, में 25 जून को ‘Yoga and Meditation’ विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया| सर्व श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी दीपिका भारती जी व् साध्वी अम्बुजा भारती जी ने इस अवसर पर लोगों को जागरूक किया| कार्यक्रम में अनेक गणमान्य व् प्रबुद्ध लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई| साथ ही इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में International Coach of Weight-Lifting in Adelaide, Australia, Mr. Arjun Tokhi जी उपस्थित रहे| साध्वी दीपिका भारती जी ने योग के वास्तविक अर्थ को समझाते हुए बताया कि योग का अर्थ है-‘to unite’. साथ ही उन्होंने ऋषि पतंजली द्वारा प्रतिपादित अष्टांगयोग के बारे में समझाया कि यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान व् समाधि ये आठों चरण मानव के सम्पूर्ण विकास के लिए अनिवार्य है| अष्टांगयोग न केवल मानव के तन को स्वस्थ रखता है बल्कि मानव के मन को भी स्वस्थ रखने में योगदान देता है| योग द्वारा मन को संयमित कर सभी समस्याओं से मुक्ति सम्भव है| साध्वी अम्बुजा भारती जी ने भी योग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि योग द्वारा मनुष्य उस परम तत्व ईश्वर से जुड़ जाता है| और ध्यान व् समाधि द्वारा शाश्वत आनंद की प्राप्ति सहज ही कर लेता है| उन्होंने बताया की आज हमें योग को मात्र कुछ आसनों तक सिमित नहीं करना चाहिए| योग का सही अर्थ तो मानव के तन, मन व् आत्मा का पूर्ण विकास कर आनंद की प्राप्ति करना है|

Towards the Better Self: A Talk on Yoga and Meditation, Adelaide, Australia

Subscribe Newsletter

Subscribe below to receive our News & Events each month in your inbox