Read in English

आध्यात्मिक ज्ञान द्वारा शांति व एकता के संदेश को प्रचारित करने हेतु दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान (डीजेजेएस) के युवा स्वयंसेवकों ने 12 जनवरी 2023 को अहमदाबाद, गुजरात में युवा रैली निकाली। रैली ने 17 से 23 जनवरी 2023 तक हीराधन सिटी के सामने वाले मैदान, नजदीक स्नेहप्लाज़ा, आईओसी रोड, नया चांदखेड़ा, अहमदाबाद, गुजरात में होने वाली श्री राम कथा में भाग लेने के लिए स्थानीय निवासियों, विशेषकर युवाओं, को अपनी व्यस्त दिनचर्या से कुछ समय निकालने का आह्वान किया। कथा का वाचन श्री आशुतोष महाराज जी (संस्थापक एवं संचालक, डीजेजेएस) की शिष्या साध्वी श्रेया भारती जी करेंगी।

Youth Rally at Ahmedabad, Gujarat: Guiding Youngsters towards Spiritual Enlightenment

वर्तमान समय में जहाँ तनाव व चिंता मनुष्य जीवन का एक अभिन्न अंग बन चुके हैं, चाहे वह बच्चा हो, युवा हो या वृद्ध, इस समस्या का अति शीघ्र समाधान निकालना अनिवार्य हो गया है। ताकि मनुष्य जीवन की समस्याओं से भागने की बजाए उनका सामना करने व उनसे निपटने में सक्षम बन सके। यह मन के नियंत्रण द्वारा ही संभव है। ब्रह्मज्ञान के शाश्वत विज्ञान के माध्यम से ही मन को वश में किया जा सकता है। केवल समय के पूर्ण सतगुरु ही इस दुर्लभ दिव्य ज्ञान को प्रदान करने में सक्षम होते हैं। गुरु से ब्रह्मज्ञान प्राप्त करने के पश्चात जब एक व्यक्ति ध्यान द्वारा नियमित रूप से इस विधि का अभ्यास करने लगता है, तो वह अंतःकरण की दिव्यता में गहरा उतरकर शांति का अनुभव करता है। यह मन व भावनाओं को नियंत्रित करने में सहायक सिद्ध होता है। इससे व्यक्ति अपने जीवन में श्रेष्ठतर निर्णय लेने में कारगर होता है, जो वस्तुतः उसे आध्यात्मिक व भौतिक उन्नति की ओर अग्रसर करते हैं।

अतः ब्रह्मज्ञान समस्त मानव जाति, विशेषकर समाज के भविष्य- युवाओं के लिए अनिवार्य है। युवा रैली ने लोगों को कथा में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया और उन्हें जीवन में आध्यात्मिक जाग्रति के महत्व के प्रति एक उन्नत दृष्टिकोण प्रदान किया।

Youth Rally at Ahmedabad, Gujarat: Guiding Youngsters towards Spiritual Enlightenment

Subscribe Newsletter

Subscribe below to receive our News & Events each month in your inbox