Read in English

दिव्य ज्योति वेद मंदिर (DJVM) एक शोध-आधारित शैक्षिक संस्था है जो वेदों और उपनिषदों के प्राचीन ज्ञान के संरक्षण व सम्प्रेषण  में संलग्न है। वैदिकमंत्रोच्चारण की मौखिक परम्परा को पुनः स्थापित करने तथा संस्कृत भाषा को जनभाषा बनाने हेतु संस्था द्वारा वर्तमान में विश्वस्तरीय कार्य किए जा रहे हैं ।

4 Sanskrit Camps organised by Divya Jyoti Ved Mandir | #SanskritiseOurConversations | April 2021

इसी क्रम में अप्रैल माह के 5 अप्रैल 2021 तारीख से 16 अप्रैल 2021 तक दस दिवसीय 4 संस्कृत सम्भाषण शिविरों  का  आनलाईन आयोजन किया गया। इन शिविरों में विविध क्रीडाओं व स्पर्धाओं के माध्यम से लोगों को संस्कृत में गणना, परस्पर -परिचय,  वस्तु-परिचय, विभक्ति-प्रयोग, लघु वाक्य-निर्माण इत्यादि सिखाया गया। इसके अतिरिक्त अभिनय व गीत द्वारा अव्यय, दिनों के नाम, समय आदि विषयों का भी अभिज्ञान कराया गया।

लोगों ने भी बहुत उत्साह से इन शिविरों में अपनी सहभागिता दिखायी और संस्कृतभाषा को अपने दैनिन्दिन जीवन-व्यवहार का हिस्सा बनाया।

4 Sanskrit Camps organised by Divya Jyoti Ved Mandir | #SanskritiseOurConversations | April 2021

इस शिविर में संपूर्ण भारतवर्ष के विविध प्रदेशों जयपुर, दिल्ली, बिहार, पंजाब आदि से लगभग 500 लोग लाभान्वित हुए। कुल मिलाकर यह सम्भाषण सत्र अत्यन्त ही ज्ञानवर्धक व रुचिकर रहा।

इसके लिए हम पूजनीय गुरुदेव सर्व श्री आशुतोष महाराज जी को नमन करते हैं जो इन संपूर्ण आयोजनों के प्रेरणास्तम्भ हैं।

Subscribe Newsletter

Subscribe below to receive our News & Events each month in your inbox