मेरठ शाखा व चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के संयोजन से 7 अक्टूबर को भारत विश्व का हृदय कार्यक्रम का आयोजन किया गया| नेताजी सुभाष चंद्र बोस सभागार, मेरठ में आयोजित इस कार्यक्रम ने भारतीय होने पर गर्व को मनों में रोपित किया| साथ ही, भारतीयता की जगह पश्चिमी सभ्यता की ओर बढ़ते रुझान का कारण भी स्पष्ट किया गया| ‘BHARAT TO INDIA’ स्किट ने भारतीयों के अपनी सभ्यता से अलग होकर पश्चिमी सभ्यता के रंग में रंगने के सफर को बखूबी दर्शाया| इस नाटक ने प्रमुख घटनाओं द्वारा बताया कि कैसे भारतीय अपनी संस्कृति व सभ्यता से अनजान कर दिए गए व इसका नतीजा किस रूप में समाज को आज भी भुगतना पड़ रहा है| कार्यकर्ताओं की इस शानदार प्रस्तुति को दर्शकों ने तालियों के माध्यम से भरपूर सराहा| इसके बाद भारतीय नारी को माँ दुर्गा का एक रूप बताते हुए सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया गया| भारत की गौरवशाली व समृद्ध संस्कृति को रेखांकित करती इन प्रस्तुतियों ने जनमानस को भारत की गरिमा से रु-ब-रु करवाया| भारत की विशेषता, पश्चिमी सभ्यता से इसके बेहतर होने व आधुनिक समाज में भी भारतीयता के महत्त्व का जनमानस को अहसास हुआ| साथ ही वे यह सोचने पर भी मजबूर हुए कि देशवासी पश्चिम से अधिक उन्नत और प्रभावशाली भारतीय संस्कृति को नज़रंदाज़ करने पर क्यूँ तुले हैं? साध्वी दीपिका भारती जी तथा स्वामी नरेन्द्रानंद जी ने विचारों के माध्यम से भारतीयता को पुष्ट करते हुए भारत भूमि की धन्यता को रखा| उन्होंने बताया कि विभिन्न अवतारों की भूमि भारत समूचे संसार को हमेशा देती ही आई है| यह ज्ञान-विज्ञान-कला-साहित्य-धर्म से जुड़े हर क्षेत्र में सदा संसार से कई कदम आगे रही| इसलिए इसके अनमोल खजाने से आज भी विदेशी लाभ उठा रहे हैं| इस विषय में अनेक उदाहरणों द्वारा मौजूद जनमानस के मन में प्रश्न उठाया गया कि क्या उन्हें भारतीय होने पर गर्व है? इस कार्यक्रम में अनेक विशिष्ट अतिथियों व बुद्धिजीवियों की उपस्थिति दर्ज की गई| चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के Pro-Vice-Chancellor प्रोफेसर एच.एस.सिंह जी, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के Vice-Chancellor श्री एन.के.तनेजा जी, राधा गोविंद इंजीनियरिंग कॉलेज, मेरठ के निदेशक श्री चंद्रशेखर शर्मा जी, Deaf & Dumb School की प्रिंसिपल डॉ अमिता कौशिक जी, कर विभाग, बरेली के अतिरिक्त आयुक्त श्री आर.के. सिंह जी, बेटी फाउंडेशन ATM Group of Institutions, हापुड़ की अध्यक्षा श्रीमती अंजू पांडे जी, सामाजिक कार्यकर्ता (मिशिका समूह) और मनोवैज्ञानिक डॉ विभा नागर जी व भाजपा महिला मोर्चा, शास्त्री नगर की अध्यक्षा श्रीमती रेखा गुप्ता जी आदि इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे| युवाओं को सही मायनों में जिम्मेदार भारतीय बनाते इस आयोजन से सभी अत्यंत प्रभावित हुए व इसकी भरपूर सराहना की|
