Read in English

संस्थान की नूरमहल शाखा ने संरक्षण के अंतर्गत Green Diwali मनाकर पर्यावरण को बचाने का सुंदर सन्देश दिया| आश्रम परिसर में अनेक स्थानों पर सुंदर रंगोली बनाई गई व प्लास्टिक की जगह फूलों से आश्रम को सजाया गया| इसके बाद वैदिक हवन यज्ञ द्वारा पर्यावरण की शुद्धि की गई तो वहीं सकारात्मक व शुभ ऊर्जा से पर्यावरण को पोषित भी किया गया| शाम को विधिवत पूजन व आध्यात्मिक कार्यक्रम द्वारा दिवाली के वास्तविक अर्थ को समझाया गया| इसी के साथ पर्यावरण को भावी पीढ़ियों के लिए बचाने का शुभ संदेश प्रसारित करते हुए संकल्प लिया गया| भारी संख्या में आश्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने पूरे आश्रम परिसर में 75000 मिट्टी के दीपक, कंदील आदि जलाकर रौशनी की| दीयों से जगमगाते आश्रम व पर्यावरण को बचाने के लिए दृढ़ संकल्पित साधकों की पहल की ख़ुशी ने माहौल को दिव्य ऊर्जा से भर दिया|

DJJS Celebrates Green Diwali at Nurmahal Ashram, Punjab by Lighting 75,000 Diyas

Subscribe Newsletter

Subscribe below to receive our News & Events each month in your inbox