Read in English

हाल ही में संस्थान प्रतिनिधियों ने भारत के राष्ट्रपति माननीय श्री राम नाथ कोविंद जी से भेंट की| संस्थान से स्वामी नरेन्द्रानंद जी, स्वामी अदित्यानंद जी व् स्वामी परमानंद जी ने राष्ट्रपति जी को बधाई देते हुए गोपाष्टमी के अवसर पर आमंत्रित किया| दिवाली के आठ दिवस बाद गोपाष्टमी मनाई जाती है| इस दिन भगवान् श्री कृष्ण ने गौ चारण का कार्य आरम्भ किया था| भारतीय संस्कृति में गौ द्वारा समाज को मिलने वाले लाभों के कारण उसे पूजनीय मान रक्षण व् संवर्धन किया जाता है| वैज्ञानिकता व् भारतीय संस्कृति के अनुरूप दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा भारतीय गौ संरक्षण व् संवर्धन हेतु कामधेनु कार्यक्रम चलाया जा रहा है| साथ ही संस्थान द्वारा आध्यात्मिक साहित्य व् latest release  book 'Shri Ashutosh Maharaj Ji- The master and the Mystic' भेंट की गयी| राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद जी ने संस्थान द्वारा सामाजिक उत्थान हेतु किए जा रहे कार्यों की सराहना भी की|

Subscribe Newsletter

Subscribe below to receive our News & Events each month in your inbox