Read in English

29 अप्रैल को पुराना बस स्टैंड, कैथल, हरियाणा में माँ भगवती जागरण आयोजित किया गया| जागरण का आरम्भ माँ की जोत प्रज्वलित कर व् माँ आवाहन से हुआ| साध्वी मंगलावती जी ने माँ की महिमा का गुणगान कर श्रद्धालुओं को माँ भक्ति की ओर अग्रसर किया| उपस्थित संत समाज ने भी सुमुधर भजनों व् भेटों का गायन किया| साध्वी जी ने माँ महिमा का गुणगान करते हुए माँ के प्रकाश रूप की चर्चा की| उन्होंने बताया की माँ ने अनेक असुरों के वध के लिए अनेक अवतार लिए, परन्तु माँ का वास्तविक रूप प्रकाश ही है| इसलिए हम माँ को जोता वाली माँ भी कह कर संबोधित करते है| साध्वी जी ने साथ ही संस्थान के सामाजिक कार्यों की चर्चा भी की| उन्होंने बताया की सर्व श्री आशुतोष महाराज जी के दिशा निर्देश में संस्थान विश्व शांति के महान लक्ष्य की सिद्धि हेतु आध्यात्मिक, सामाजिक व् संस्कृतिक सभी स्तरों पर कार्यरत है| साथ ही साध्वी जी ने लोगों को कन्या भ्रूण हत्या के विरुद्ध जागरूक किया| उन्होंने समझाया की माँ ने जिन दैत्यों व् असुरों का वध किया वे भी नारी को भोग्या व् अबला समझते थे| यदि हम कन्या भ्रूण हत्या जैसा जघन्य अपराध करते है तो माँ की पूजा भी हम उनके क्रोध से मुक्त नहीं कर सकती| माँ का भक्त तो वास्तव में माँ के अंश कन्या का भी सम्मान करता है| जागरण के अंत में साध्वी जी ने तारा रानी की कथा सुनते हुए ब्रह्मज्ञान के संदेश भी दिया| साध्वी जी के विचारों से प्रभावित हो उपस्थित श्रद्धालुओं ने कन्या भ्रूण हत्या के विरुद्ध अपना सहयोग देने का प्रण भी लिया|

Maa Bhagwati Jagran Awakened the Masses of Kaithal, Haryana

Subscribe Newsletter

Subscribe below to receive our News & Events each month in your inbox