Read in English

मंथन- सम्पूर्ण विकास केन्द्र अभावग्रस्त वर्ग हेतु दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान का समग्र शिक्षा प्रकल्प है। इसी के चलते पटेल नगर शाखा से 50 छात्रों ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्षेत्र के रहस्यों को जानने हेतु, 23 जनवरी 2024 को, नई दिल्ली के राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र का दौरा किया।

Manthanites Embark on a Scientific Odyssey: Educational Expedition to National Science Centre Ignites Young Minds

इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य मंथन-सम्पूर्ण विकास केन्द्र के छात्रों के वैज्ञानिक ज्ञान को बढ़ाना और उन्हें वैज्ञानिक अनुभव प्राप्त करने का अवसर प्रदान करना था। ‘राष्ट्रीय विज्ञान केन्द्र’ में छात्रों ने न केवल ज्ञान प्राप्त किया अपितु विज्ञान के रोचक प्रयोगों को भी अनुभव किया।

राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र में “हेरिटेज और डायनासोर गैलरी”, “ह्यूमन बायोलॉजी गैलरी”, “फन-साइंस गैलरी”, “3डी शो”, “कम्युनिकेशन सागा”, “साइंस ऑफ स्फीयर” एवं अन्य रोचक वैज्ञानिक गतिविधियों सम्मिलित थीं। छात्रों ने विशाल वन्य जीवों, पक्षियों और डायनासोर प्रजातियों के मनोहर दृष्यों का भी आनंद लिया।

Manthanites Embark on a Scientific Odyssey: Educational Expedition to National Science Centre Ignites Young Minds

मंथन के छात्रों के लिए राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र के इस दौरे के माध्यम से उनके भीतर प्रकृति, विज्ञान, कला, वन्य-जीवन एवं वन्य इतिहास के प्रति रुचि व निकटता का प्रादुर्भाव हुआ। इसके माध्यम से छात्र अपने दृष्टिकोण में एक नवीन परिवर्तन को अनुभव कर पाए। इस संपूर्ण दौरे में बच्चे न केवल दर्शक थे वैज्ञानिक अन्वेषण में सक्रिय भागीदार थे।

Subscribe Newsletter

Subscribe below to receive our News & Events each month in your inbox