Read in English

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान ने 6 मई 2018 को दिव्य धाम आश्रम, नई दिल्ली में मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया। हजारों शिष्यों ने बड़ी तादात में अपनी उपस्थिति दर्ज़ कराते हुए आध्यात्मिक जाग्रति को अनुभव किया|

Monthly Spiritual Congregation on Power of Choice Awakened Disciples at Divya Dham Ashram, New Delhi

जीवन सुंदर है, जीवन संघर्ष है; जीवन दर्द है; जीवन शक्ति है- आप क्या चुनते हैं जिंदगी की लंबे दौर में यही मायने रखता है। हमारे सभी पवित्र ग्रंथों के अनुसार, मनुष्य सब कुछ करने में सक्षम होता है जब वह ज़िन्दगी में एक सही चुनाव करता है और उसे पाने के लिए अपना सब न्यौछावर करने के लिए तैयार रहता है| वरना लक्ष्यविहीन होने के कारण एक मनुष्य हमेशा दुनिया के एशोआराम में इतना डूब जाता है कि वह कभी भी दुनिया में कोई नया या सकारात्मक बदलाव नहीं ला पाता।  

समय के पूर्ण आध्यात्मिक सतगुरु जब सर्वोच्च उद्देश्य के लिए पृथ्वी पर आते हैं  तो वे आध्यात्मिक अलख जगाते हुए दुनिया भर में अपने प्रचारकों को भेजते हैं| प्रत्येक व्यक्ति में ईश्वरीय साक्षात्कार व दैवीय गुणों की स्थापना कर धरती पर ही स्वर्ग स्थापित कर देते हैं।

Monthly Spiritual Congregation on Power of Choice Awakened Disciples at Divya Dham Ashram, New Delhi

हर माह संस्थान का लक्ष्य लोगों में दुनिया में रहते हुए जो सांसारिक-नकारात्मकताएं आ बसती हैं उन्हें दूर कर सकारात्मक परिवर्तन को बरकरार रखना है। कार्यक्रम की शुरुआत प्रचारकों, स्वयंसेवकों और अनुयायियों द्वारा भगवान और श्री आशुतोष महाराज जी के श्रीचरणों में वंदन व नमन से होती है।

सुमधुर और प्रेरणादायक भजनों की श्रृंखला साधकों को अपने फैसलों और विकल्पों के बारे में विचार करने के लिए मजबूर करती है, जो कि उनके वास्तविक गंतव्य को निश्चित करेगा।

सर्व श्री आशुतोष महाराज जी के प्रचारक शिष्यों ने भी ‘विचारों की शक्ति’ पर चर्चा की| उन्होंने उपस्थित लोगों को जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने और सभी से प्रेम सौहाद्र द्वारा सामंजस्यपूर्ण व्यवहार करने के लिए प्रेरित किया| इसी से विश्व शांति का विहंगम स्वप्न साकार होगा और धरती पर शांतिपूर्ण स्वर्ग की स्थापना का दृष्टिकोण भी प्रबल होगा।

साधक जन बहुत उत्साहित नजर आए व जीवन में अनमोल प्रेरणाओं को ग्रहण करते हुए कार्यक्रम सम्पन्न हुआ| सभी ने अंत में ऐसे प्रेरणादायक कार्यक्रम के लिए स्वयंसेवकों व संस्थान का हृदय से आभार व्यक्त किया।

Subscribe Newsletter

Subscribe below to receive our News & Events each month in your inbox