संस्थान द्वारा देश भर में हर माह मासिक भंडारों का आयोजन किया जाता है| इसी श्रृंखला में पंजाब, नूरमहल शाखा द्वारा 14 अगस्त को विशाल स्तरीय आध्यत्मिक कार्यक्रम का आयोजन रहा| कार्यक्रम में भारी संख्या में भक्तों की उपस्थिति रही| कार्यक्रम में समर्पित शिष्यों द्वारा प्रेरणादायक भजनों का गायन किया गया| साध्वी जी व् स्वामी जी ने भक्ति मार्ग पर बढ़ने के अनेक सूत्रों से भक्तों को अवगत कराया| उन्होंने अपने विचारों में बताया की भक्ति मार्ग पर बढ़ते साधक के जीवन में अनेक विपरीत परिस्थितियां आती है परन्तु दृढ़ विश्वास, अटूट श्रद्धा, व् गुरु वचनों में आस्था द्वारा साधक उन सभी बाधाओं को लाँघ अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लेता है| साथ ही संस्थान द्वारा चलायी जा रही समाजिक गतिविधियों की जानकारी भी प्रदान की गयी| अंत में ध्यान सत्र के अंतर्गत ब्रह्मज्ञानी साधकों ने विश्व कल्याण हेतु सामूहिक ध्यान, साधना व् प्रार्थना की|
