विश्व को एक शांतिपूर्ण स्थान बनाने के लिए, दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान ने एक भव्य मंगल कलश यात्रा का आयोजन किया। मनुष्य को आंतरिक शांति प्राप्ति के मार्ग से अवगत करवाने हेतु इस मंगल कलश यात्रा का आयोजन दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा 14 सितंबर 2019 को किया गया। आदिकाल से ही ऋषियों ने आंतरिक दिव्य प्रकाश की महिमा को प्रगट किया है व उसके संदेश को फैलाया है। यह यात्रा उसी दिशा में एक कदम था। जनकपुरी, दिल्ली के लोगों को अपने व्यस्त जीवनशैली में संतुलन बनाते हुए, जीवन के वास्तविक उद्देश्य की ओर बढ़ने हेतु आह्वान किया गया। इस यात्रा के दौरान नारों, जयकारों और झंडों द्वारा लोगों से आग्रह किया गया कि वे इस जीवन में दिव्य शांति की आवश्यकता को पूरा करने हेतु साधन तलाश करें। भव्य कलश यात्रा द्वारा लोग को समझाया गया कि जीवन में शांति की इच्छा की पूर्ति हेतु मात्र दिव्य ज्ञान (ब्रह्मज्ञान) ही सटीक समाधान है। ब्रह्मज्ञान द्वारा तीसरी नेत्र की सक्रियता मानव को आंतरिक रूप से जागृत कर उसे सम्पूर्ण विकास की ओर अग्रसर करती है। यह प्राप्ति मात्र एक पूर्ण आध्यात्मिक गुरु की कृपा से ही सम्भव हो सकती है। गुरु, मानव को दिव्यता से जोड़कर उसे आध्यात्मिक जगत में प्रवेश करवाते हैं। इस प्रकार, मंगल कलश यात्रा ने लोगों को एक सच्चे आध्यात्मिक गुरु द्वारा ब्रह्मज्ञान प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहित किया। इस उद्देश्य के लिए, संस्थान सदैव आध्यात्मिक जिज्ञासुओं के लिए खुला रहेगा।
