गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज जी (संस्थापक एवं संचालक, डीजेजेएस) की असीम कृपा से दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान (डीजेजेएस) द्वारा 29 अक्टूबर से 04 नवंबर 2023 तक बटाला, पंजाब में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। कथा व्यास साध्वी वैष्णवी भारती जी ने श्रीमद्भागवत महापुराण की बड़े मार्मिक ढंग से व्याख्या प्रस्तुत की। गुरुदेव के शिष्यों द्वारा प्रस्तुत की गई सुमधुर भक्ति रचनाओं ने भी सबका मन मोह लिया।
अपने प्रवचनों के दौरान साध्वी जी ने बताया कि भागवत कथा केवल कहानियों का संग्रह भर नहीं है, बल्कि उद्देश्यपूर्ण एवं अर्थपूर्ण जीवन जीने के लिए एक मार्गदर्शिका है। उन्होंने आगे कहा कि भगवान राम और भगवान कृष्ण सहित सभी महान अवतारों ने भी, जब वे मानव रूप में अवतरित हुए, पूर्ण गुरु की शरण में जाकर ब्रह्मज्ञान की दीक्षा को प्राप्त किया। स्वयं सर्वशक्तिमान सत्ता भी गुरु के समक्ष नतमस्तक होती है, सबको यह संदेश देने के लिए कि केवल पूर्ण गुरु ही व्यक्ति को ब्रह्मज्ञान प्रदान करके ईश्वर का दर्शन करा सकते हैं। इस प्रकार, प्रत्येक व्यक्ति के लिए जीवन में पूर्ण आध्यात्मिक गुरु की खोज करना आवश्यक है, जो उसे उसके भीतर ही ईश्वर का साक्षात्कार करा सकें।
साध्वी जी ने बताया कि ब्रह्मज्ञान ही भक्ति, आध्यात्मिक जाग्रति और मुक्ति के वास्तविक मार्ग को प्रशस्त करता है, जैसा कि श्रीमद्भागवत कथा में बताया गया है। आज के समय में पूर्ण गुरु श्री आशुतोष महाराज जी की कृपा से ब्रह्मज्ञान प्राप्त किया जा सकता है। वर्तमान समय में, विश्व भर में अनगिनत जिज्ञासुओं ने महाराज जी से ब्रह्मज्ञान की दीक्षा प्राप्त की है और वे आज अर्थपूर्ण एवं आनंदमय जीवन जी रहे हैं।
इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को न केवल भागवत पुराण में निहित ब्रह्मज्ञान से अवगत कराया गया, बल्कि इन आध्यात्मिक सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप में कैसे लागू किया जाए, इस पर भी मार्गदर्शन दिया गया। उपस्थित सभी लोगों ने कार्यक्रम की बहुत सराहना की। सभी को ब्रह्मज्ञान के मार्ग पर दृढ़ता से चलने के लिए प्रेरणा प्राप्त हुई|
कार्यक्रम में बहुत से विशेष अतिथिगण सम्मिलित हुए। उन्होंने कार्यक्रम के आध्यात्मिक प्रभाव और भव्यता को अनुभव किया और इसकी भूरि-भूरि प्रशंसा की। साथ ही उन्होंने डीजेजेएस से भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का अनुरोध किया।