Read in English

संस्थान की ऑस्ट्रेलिया के मेल्बौर्न में आयोजित Towards a Holistic Growth: Mind Body Spirit Festival 2017 में सहभागिता रही| 9 से 12 जून तक हुए इस उत्सव में stall  व प्रदर्शनी लगाकर संस्थान की विचारधारा को रखा गया| साध्वी परमा भारती जी व साध्वी शैलासा भारती जी ने सम्पूर्ण विकास को धर्म के आधार पर समझाया| आधुनिक भाग-दौड़ भरी ज़िन्दगी में शारीरिक और मानसिक तंदरुस्ती के तो कई ज़रिये हैं मगर आत्मिक तंदरुस्ती के प्रति लापरवाह हैं| तन, मन व आत्मा के विकास द्वारा मानव का सम्पूर्ण विकास अन्य किसी उपाय से संभव नहीं है| Self- realization अर्थात स्वयं को जानकर अपनी आत्मा में स्थित होकर ही पूरी तरह से स्वस्थ हो सकते हैं| जड़ अगर मज़बूत हो तो पेड़ के तने, फल-फूल सब सुंदर होते हैं| इसी तरह यदि आत्मा परमात्मा की परम ऊर्जा से जुड़ उस से संपोषित है तो जीवन हर स्तर पर फलता-फूलता है| मन व शरीर की सीमाओं और कमियों को दरकिनार कर उन्नति के शिखर पर पहुँच जाता है| दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान ऐसे ही समग्र विकास के कार्य कर रहा है| stall पर 10,000  से भी अधिक लोगों ने आकर इस वैज्ञानिक पद्धति को जाना|

Towards a Holistic Growth: Mind Body Spirit Festival 2017 at Melbourne City, Australia

Subscribe Newsletter

Subscribe below to receive our News & Events each month in your inbox