Read in English

प्रभु श्री राम के आदर्शों एवं आध्यात्मिक पहलुओं को पुनः उजागर करने हेतु दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा अहमदाबाद, गुजरात में 17 से 23 जनवरी 2023 तक श्री राम कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। भारतीय संस्कृति के अनुरूप कथा का शुभारम्भ 16 जनवरी 2023 को मंगल कलश यात्रा द्वारा हुआ। मंगल कलश यात्रा द्वारा स्थानीय निवासियों को भव्य कथा में सम्मिलित होने का निमंत्रण दिया गया।

7 Days Shri Ram Katha marked auspicious beginning for Inspiring people of Ahmedabad, Gujarat to Follow the ideal path

गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज जी (संस्थापक एवं संचालक, डीजेजेएस) के ब्रह्मज्ञानी  शिष्यों एवं शिष्याओं द्वारा कथा के प्रथम दिवस वैदिक मंत्र उच्चारण द्वारा वातावरण में दिव्यता का संचार किया। गुरुदेव की शिष्या कथा व्यास साध्वी श्रेया भारती जी ने कथा के प्रथम दिवस उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि डीजेजेएस श्री राम कथा के माध्यम से अहमदाबाद के लोगों को अंतःकरण में स्थित शांति व परमानंद के शक्ति स्रोत से जोड़ने आया है। उन्होंने कहा कि यह कथा जीवन को दिव्यता से जोड़ श्रद्धालुओं के जीवन में आध्यात्मिकता का बीजारोपण करेगी। यह कथा त्रेतायुग के नायक भगवान श्री राम के महान गुणों जैसे कि त्याग, साहस व विनम्रता आदि गुणों को सहेजे हुए है। श्री राम को अनुकरणीय पुत्र, पति, भाई, योद्धा व राजा के रूप में भी जाना जाता है। मनुष्य को जीवन की समस्याओं में भी सन्तुलित रहना, सद्मार्ग का त्याग न करना ये आदर्श श्री राम के जीवन चरित्र से स्पष्ट रूप से परिलक्षित होते हैं, इसीलिए उन्हें राइट-एक्शन-मैन (राम) भी कहा जाता है। आगामी दिवसों में श्रोताओं को कथा से लाभान्वित कराने हेतु डीजेजेएस द्वारा अनेक दिव्य आध्यात्मिक रहस्य सरल व्याख्यानों में प्रस्तुत किए जाएंगे। साथ ही समाज में श्री राम के आचरण से संबंधित मिथ्यारोपों का स्पष्टीकरण भी दिया जाएगा। साध्वी जी ने समझाया कि कथा का सार व मानव जीवन का उद्देश्य ब्रह्मज्ञान द्वारा जीवन के परम लक्ष्य को प्राप्त करना है, जो मानवता की दयनीय स्थिति को देखते हुए समय की मांग है। केवल ब्रह्मज्ञान ही वह प्रमाणित सनातन विधि है जो मनुष्य में आंतरिक व बाह्य शांति स्थापित करने में सक्षम है।

कथा का मुख्य केंद्र बिन्दु बना डीजेजेएस के अनेक सामाजिक प्रकल्पों में से कामधेनु- भारतीय गौ संरक्षण एवं संवर्धन प्रकल्प। जिसका मुख्य उद्देश्य है भारतीय देसी गाय को समाज के प्रमुख आधारशीला के रूप में पुनः स्थापित करना। कामधेनु प्रकल्प लोगों में देसी गाय द्वारा होने वाले सामाजिक-आध्यात्मिक व स्वास्थ्य, पर्यावरण, कृषि और आर्थिक क्षेत्रों में योगदान के परिप्रेक्ष्य में जागरूकता व सांस्कृतिक संवेदनशीलता को तीव्रता से प्रचारित कर रहा है।

7 Days Shri Ram Katha marked auspicious beginning for Inspiring people of Ahmedabad, Gujarat to Follow the ideal path

श्री राम कथा का वेबकास्ट प्रसारण डीजेजेएस के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 20 से 26 जनवरी 2023 तक प्रातः 10 से 1 बजे व सायंकाल 7 से 10 बजे तक किया जाएगा। डीजेजेएस ने सभी को कथा में उपस्थित होकर व संस्थान के यूट्यूब चैनल द्वारा प्रसारित वेबकास्ट के माध्यम से भाग लेने व अपने जीवन को लाभान्वित करने का आमंत्रण दिया।

Subscribe Newsletter

Subscribe below to receive our News & Events each month in your inbox