Read in English

मंथन सम्पूर्ण विकास केंद्र प्रत्येक दिवस के साथ विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के नए अवसर प्रदान कर रहा है।

Co-Curricular Activities Carving a Niche in Young Minds | November 2022 | DJJS Manthan SVK

इसी शृंखला में नवम्बर माह 2022 में मंथन द्वारा अनेकों ऑनलाइन और ऑफलाइन कार्यशालाओं का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 1749 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

नवंबर 2022 माह में आयोजित कार्यशालाओं का विवरण इस प्रकार है -

Co-Curricular Activities Carving a Niche in Young Minds | November 2022 | DJJS Manthan SVK
  1. मासिक नींव कार्यशाला का विषय “स्वास्थ्य जागरुकता” रहा जिसका नेतृत्व AIIMS के पूर्व  HOD डॉ M.C मिश्रा ने किया। आज की जटिल जीवनशैली में भी स्वास्थ्य को अनुकूलित करने और सेहतमंद रहने के लिए उन्होंने बहुत ही सरल एवं कारगार उपाए बतायेI उन्होंने छात्रों के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता पर एक सत्र भी आयोजित किया।
  2. संगीतशाला सत्र प्रत्येक माह की तरह बहुत ही माधुर्यपूर्ण रही। कार्यकर्ताओं और छात्रों ने भजनों और वैदिक मंत्रों के विशुद्ध उच्चारण से पूरे वातावरण को दिव्य आनंद से भर दिया।
  3. राष्ट्रप्रेम और मानवता की भावना से भरने के लिए होने वाले मासिक नैतिक शिक्षा सत्र में बच्चों को गुरु तेग बहादुर जी की वीर गाथाओं और राष्ट्र के प्रति उनके बलिदानों से अवगत कराया गया। बच्चों ने अपने जीवन और ज्ञान को राष्ट्र के प्रति समर्पित करने की शपथ भी ली।
  4. जीवन कौशल कार्यशाला का सञ्चालन साध्वी अनीशा भारती जी ने किया। उन्होंने बच्चों को सिखाया कि सभी के साथ मिलकर काम करने, अपनी वस्तुएँ एक दूसरे के साथ साँझा करने और समय पर एक दूसरे की मदद करने से प्रेमभाव पैदा होता है और जीवन आसान और सुखदायक बन सकता है। ऐसे गुणों को जीवन में धारण करने से हम सकारात्मक ऊर्जा पैदा कर सकते हैं जिससे पूरे समाज को लाभ मिलता है।
  5. बौद्धिक संस्कारशाला कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसका उद्देश्य था की बच्चे आध्यामिक विचारों से जुड़कर ऐसे विचारों का प्रवाह करें जिससे समाज को सर्वत्र लाभ हो। प्रत्येक माह की भांति इस संस्कारशाला में भी तरह तरह की गतिविधयों, खेल व विचारों के साथ बच्चों के भीतर इन अत्यंत महत्वपूर्ण संस्कारों को रोपित करने का प्रयास किया गया। नवम्बर माह में भारत के 51 विभिन्न राज्यों में बौधिक संस्कारशालाओं का आयोजन किया गया।
  6. भारत गौरव गाथा आओ करें भारत की सैर नामक सत्र में वर्चुअल यात्रा के माध्यम से भारत के प्रसिद्ध राज्य मध्य प्रदेश की विभिन्न ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत, त्योहार, व्यंजन, लोक-संगीत, नृत्य, स्थल आदि पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को मध्य प्रदेश की सौन्दर्यता से परिचित कराया गया।

स्पीच थेरेपी सत्र बिहार राज्य की आरती जिसे बचपन से बोलने व भाषा की समस्या है उसे एक विशेष स्पीच थेरेपी सत्र प्रदान किये जा रहें है ताकि आरती पूर्णतः ठीक हो सके। फिनिक्स सोलंकी- ऑडियोलॉजिस्ट और स्पीच लैंग्वेज पैथोलॉजिस्ट (एसएलपी), द्वारा आरती को यह विशेष सत्र प्रदान किये जा रहें है। अत्यंत हर्ष के साथ सूचित करते है की आरती हर सत्र के साथ प्रगति कर रही है। मंथन द्वारा आरती के जीवन को एक वृत्तचित्र के माध्यम से संसथान के यूट्यूब चैनल पर प्रसारित किया गया है (इस लिंक पर जाके आप इस विडियो को देख सकते हैं। https://www.youtube.com/watch?v=lhbBe8_GF1s&t=225s)

Subscribe Newsletter

Subscribe below to receive our News & Events each month in your inbox