दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी द्वारा स्थापित और संचालित दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान (डीजेजेएस) ने 27 मार्च 2025 की प्रात: भव्य कलश यात्रा के साथ इस कथा कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह आयोजन 29 मार्च से 4 अप्रैल 2025 तक कपूरथला के शालीमार बाग में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
पीस मार्च, जिसे कलश यात्रा भी कहा जाता है, इस दिव्य सप्ताह की मंगल शुरुआत का प्रतीक बना। इसका उद्देश्य था ब्रह्मज्ञान की सनातन विद्या के माध्यम से विश्व शांति और आत्मिक जागृति का संदेश जन-जन तक पहुँचाना| हजारों श्रद्धालु एवं डीजेजेएस के युवा निःस्वार्थ कार्यकर्ता इस यात्रा में सम्मिलित हुए। सौभाग्यवती महिलाओं ने पवित्र जल से भरे कलश सिर पर धारण कर मंत्रोच्चारण के साथ नगर भ्रमण किया और शांति, एकता वचेतना के जागरण का संदेश लेकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की मंगल कामना की।
कथा का वाचन दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या, साध्वी कालिंदी भारती जी द्वारा किया गया, जिनकी सहज और प्रभावशाली शैली ने श्रोताओं को आध्यात्मिक गहराईयों तक पहुँचाने का अद्भुत कार्य किया। उनके मधुर वचनों ने भगवान श्रीकृष्ण की प्रेरणादायक लीलाओं को जीवंत कर दिया और श्रोताओं को आत्मिक शांति का अनुभव कराया।
यह यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आत्म-चिंतन और वास्तविक सुख-शांति की ओर प्रेरित करने का आह्वान थी। इसका संदेश था कि अंधाधुन भागती-दौड़तीजिंदगी में भी आत्मिक विकास का समय निकालकर ब्रह्मज्ञान द्वारा व्यक्तिगत और सामाजिक परिवर्तन लाया जा सकता है।
इस दिव्य अवसर पर, संस्थान के युवा निःस्वार्थ कार्यकताओं ने डीजेजेएस के सामाजिक प्रकल्प ‘मंथन (सम्पूर्ण शिक्षा कार्यक्रम)’ के प्रति जागरूकता फैलाई, जो देशभर में अभावग्रस्त बच्चों की शिक्षा और सम्पूर्ण विकास के लिए समर्पित है। बैनर, नारे और संवादों के माध्यम से इस यात्रा ने यह स्पष्ट किया कि आध्यात्मिक जागृति ही सामाजिक परिवर्तन का एकमात्र उपाय है।
डीजेजेएस ने कपूरथला, पंजाब के सभी क्षेत्र निवासियों को इस दिव्य आयोजन का हिस्सा बनने और श्रीमद् भागवत कथा की आध्यात्मिक ऊर्जा को प्राप्त करने का निमंत्रण दिया।
यह काव्यमय और प्रेरणादायक क्षण हर किसी के लिए एक स्मरणीय अनुभव बना।
