दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की आध्यत्मिक गतिविधियों के अंतर्गत 30 जुलाई को celebration plaza, नजदीक अनाज मंडी, गिल रोड, लुधियाना, पंजाब में एक विलक्षण भजन संध्या का आयोजन किया गया| इसमें सर्व श्री आशुतोष महाराज जी के शिष्यों द्वारा भजनों का सुंदर गायन किया गया| साथ ही साध्वी जी ने धर्म के गूढ़ तथ्यों को उपस्थित श्रद्धालुओं के समक्ष रखा| साध्वी जी ने अपने विचारों में कहा कि आज मनुष्य ने भौतिक उपलब्धियां और बाहरी विकास तो कर लिए है लेकिन साथ ही stress, depression आदि बिमारियों का भी शिकार हो गया हैं| इन रोगों से मुक्ति पाने के लिए समाज कई प्रयास कर रहा है| इसी के चलते music therapies का भी बड़ा प्रचलन है| साध्वी जी ने अपने विचारों में बताया कि हमारे जीवन में संगीत का प्रभाव पड़ता हैं| आज हम अपने तनाव पूर्ण जीवन से बाहर निकलने की लिए जिन music therapies का सहारा ले रहे है वे कुछ हद तक तो कारगर है लेकिन उसका प्रभाव सिमित है| वहीं जब हम आंतरिक संगीत अर्थात inner music से जुड़ते हैं, तब हम तनावपूर्ण जीवन से हमेशा के लिए मुक्त हो जाते है| साध्वी जी संस्थान की समाजिक गतिविधियों के बारे में जानकारी प्रदान की|
