Read in English

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव, चिंता और अवसाद जैसी समस्याएँ लोगों के मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर रही हैं। मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों को अपने मन व भावनाओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद करने के उद्देश्य से डी.जे.जे.एस. आरोग्य ने ‘’मनोबलम – मानसिक स्वास्थ्य भी ज़रूरी है’’अभियान चलाया।अप्रैल से सितंबर 2026 के दौरान आयोजित इस अभियान के तहत 8 शाखाओं में 25 जागरूकता कार्यक्रम किए गए, जिनसे 2,925 लोगों को लाभ मिला।

DJJS Aarogya’s Manobalam Campaign Reaches 2,925 Beneficiaries Through 25 Mental Health Awareness Programs Across Schools, Workplaces and Communities | April–September

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और दैनिक जीवन में मन, विचारों तथा भावनाओं की भूमिका को समझने के लिए लोगों को प्रेरित करना था। कार्यक्रमों में तनाव, चिंता और अवसाद जैसी मानसिक स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर चर्चा की गई। साथ ही, प्रतिभागियों को अपने विचारों को पहचानने, उनकी गुणवत्ता को समझने, आत्म-जागरूकता विकसित करने और मानसिक एवं भावनात्मक संतुलन बनाए रखने के व्यावहारिक तरीकों से परिचित कराया गया। 

मन, विचारों और भावनाओं को समझने पर ज़ोर दिया गया। 

DJJS Aarogya’s Manobalam Campaign Reaches 2,925 Beneficiaries Through 25 Mental Health Awareness Programs Across Schools, Workplaces and Communities | April–September

इन कार्यक्रमों में लोगों को मन की शक्ति, तनाव, चिंता और अवसाद के बीच अंतर, चेरियट मॉडल  तथा विचारों पर संयम कैसे करें आदि विषयों की जानकारी दी गई। साथ ही, यह समझाया गया कि अपने विचारों को समझना और उन्हें सही दिशा देना मानसिक और भावनात्मक संतुलन बनाए रखने में मदद कर सकता है।

कार्यक्रमों को रोचक और उपयोगी बनाने के लिए केवल व्याख्यान ही नहीं, बल्कि विभिन्न गतिविधियों, प्रत्यक्ष उदाहरणों, योग, प्राणायाम, ध्यान और आत्मचिंतन का भी सहारा लिया गया। इससे प्रतिभागियों को मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के व्यावहारिक तरीकों को समझने का अवसर मिला।

स्कूलों, कॉलेजों, कार्यस्थलों और कम्युनिटी तक पहुँचा अभियान: 

इस अभियान के कार्यक्रम स्कूलों, कॉलेजों, अन्य शैक्षणिक संस्थानों, कार्यालयों और सामुदायिक केंद्रों में आयोजित किए गए। पटियाला, दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद, जालंधर, लखनऊ, तेलंगाना और पिथौरागढ़ सहित विभिन्न स्थानों पर लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।

इन कार्यक्रमों में ‘ऑरो  मिर्रा सेंटर ऑफ़ एजुकेशन’ , ‘बृंदावन ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस’, ‘एपिस्टेमो विकास लीडरशिप स्कूल’,  ‘कावेरी युनिवर्सिटी’ , ‘शिव शिवानी इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट’ और ‘विश्व विश्वानी इंस्टीट्यूट ऑफ सिस्टम एंड मैनेजमेंट’ जैसे संस्थान शामिल हैं। 

इसके अलावा, बेंगलुरु में ‘नुवामा वेल्थ’ और हैदराबाद में ‘वोडाफोन आइडिया लिमिटेड’ जैसे कार्यस्थलों पर भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस तरह विद्यार्थियों, कामकाजी लोगों और समाज के विभिन्न वर्गों तक मानसिक स्वास्थ्य का संदेश पहुँचाया गया।

मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बनाया रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा

आज स्कूलों, कार्यस्थलों और समाज में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ाना बहुत ज़रूरी हो गया है। “मनोबलम” जैसी पहल लोगों को सरल बातचीत और रोचक गतिविधियों के माध्यम से अपने मन और भावनाओं को समझने का अवसर देती हैं।

अप्रैल से सितंबर तक चले इस अभियान में डी.जे.जे.एस. आरोग्य ने लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों का आयोजन किया। इन सभी प्रयासों का मुख्य उद्देश्य एक ही था — “आपका मानसिक स्वास्थ्य भी ज़रूरी है।”

Subscribe Newsletter

Subscribe below to receive our News & Events each month in your inbox