दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान (डीजेजेएस) द्वारा बठिंडा, पंजाब में 10 से 16 अक्टूबर, 2026 तक दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी (संस्थापक एवं संचालक, डीजेजेएस) की कृपा और मार्गदर्शन में सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया। दिव्य वातावरण और हज़ारों भक्तों की सामूहिक आस्था द्वारा निर्मित सुंदर आभा ने कथा स्थल को दिव्यता और सकारात्मक तरंगों के जीवंत केंद्र में बदल दिया। सभी वर्गों के लोग कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आए ताकि वे भागवत कथा के अमृतमय ज्ञान में डूब सकें और आध्यात्मिक उन्नति का अनुभव कर सकें। प्रत्येक दिवस आत्मा को आनंदित करने वाले भजनों के साथ शुरू हुआ, जिनके मधुर भावों ने बाद में होने वाले प्रवचनों को आत्मसात करने के लिए एक सशक्त आधार बनाया।

दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी वैष्णवी भारती जी द्वारा कथा का अत्यंत मार्मिक प्रसंगों सहित वाचन किया गया। सरलता, गहराई और आध्यात्मिक प्रेरणाओं के साथ, उन्होंने श्रीमद्भागवत महापुराण की शाश्वत शिक्षाओं को उजागर किया। साध्वी जी ने इस बात पर ज़ोर दिया कि मानव जीवन का प्रमुख उद्देश्य अपने घट भीतर ईश्वर का साक्षात्कार करके उसके साथ एकाकार स्थापित करना है। उन्होंने बहुत खूबसूरती से समझाया कि सच्चा परिवर्तन तभी शुरू होता है जब व्यक्ति भीतर छिपी दिव्यता का अनुभव करता है।
श्रीमद्भगवद्गीता में अर्जुन के उदाहरण के माध्यम से, उन्होंने समझाया कि केवल मौखिक परामर्श, चाहे वह कितना भी तार्किक हो, मानसिक पीड़ा की परतों में प्रवेश नहीं कर सकता। कुरुक्षेत्र की युद्धभूमि में, श्री कृष्ण ने बार-बार अर्जुन को मोह से ऊपर उठने और धर्म के लिए लड़ने की सलाह दी; फिर भी अर्जुन दुख और भ्रम से ग्रसित रहा। केवल जब भगवान श्री कृष्ण ने उसे ब्रह्मज्ञान प्रदान किया, तब उसके जीवन में परिवर्तन हुआ। यह आंतरिक जागरूकता ही थी जिसने अर्जुन को सही और गलत को स्पष्ट रूप से पहचानने और अपने कर्तव्य को पूरा करने के लिए साहस जुटाने में सक्षम बनाया।

साध्वी जी ने कहा कि यह संदेश सार्वभौमिक और शाश्वत है। आंतरिक जागरण ही अंधकार को दूर करता है, उद्देश्य की स्पष्टता लाता है, और हृदय और मन दोनों को सुंदर व सशक्त बनाता है। उन्होंने आगे बताया कि ऐसा आंतरिक जागरण केवल एक पूर्ण आध्यात्मिक गुरु की कृपा से ही संभव है। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान में यह शाश्वत आध्यात्मिक विज्ञान - ब्रह्मज्ञान, दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी द्वारा आज जन जन को प्रदान किया रहा है। असंख्य लोगों ने ब्रह्मज्ञान आधारित ध्यान के माध्यम से गहन आंतरिक परिवर्तन, मानसिक स्पष्टता और भावनात्मक संतुलन का अनुभव किया है। उनके निजी अनुभवों से यह स्पष्ट होता है कि आध्यात्मिक जागृति व्यक्ति को अधिक प्रभावी, सहानुभूतिपूर्ण और स्थिरता के साथ सांसारिक कर्तव्यों को निभाने में सक्षम बनाती है। जीवन के दुःख अब उन्हें पराजित नहीं करते; बल्कि वे एक उच्च अथवा केंद्रित मानसिक स्थिति का अनुभव करते हैं।
यह सात दिवसीय आध्यात्मिक कार्यक्रम आंतरिक जागरूकता का संदेश देते हुए सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। आगंतुकों ने DJJS के प्रति दिल से आभार व्यक्त किया कि उन्होंने श्रीमद्भागवत महापुराण के गहन सार को एक अर्थपूर्ण और प्रभावशाली स्वरूप में प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम ने सभी को प्रेरित किया कि वे अपने दैनिक जीवन में आध्यात्मिकता को समाहित करें और नवीन शक्ति तथा सच्ची लगन से आगे बढ़ते रहें।