Read in English

जीवन एक संघर्ष है। यह एक ऐसा खेल है जिसे शांत एवं विवेकपूर्ण तरीके से ही जीता जा सकता है। आज सफलता प्राप्त करने के लिए लोग प्रयासरत है वह आपस में प्रतिस्पर्धा करते हैं।  हर कोई प्रथम स्थान पर रहना चाहता है।  वह अपनी उपलब्धियों से ही संतुष्ट नहीं है।  अधिक से अधिक प्राप्ति की धुन में वह अपना सम्पूर्ण जीवन ही उलझा चुके हैं। आज मानव जितना प्राप्त करता है उतना ही उसके भीतर तनाव उत्पन्न होता है। अपनी दैनिक सूची पर निर्भरता से वह कभी जीवन में स्वयं पर आधिपत्य स्थापित नहीं कर सकता। 

DJJS Enlightened Audience on Life Management Skills in Jalandhar, Punjab

जीवन में वास्तविक उन्नति को प्राप्त करने के लिए हमें जीवन जीने की सही कला को सीखना होगा। दिनांक 3 मई 2019 को  पंजाब के जालंधर में “द न्यू इमेज एकेडमी” में लाइफ मैनेजमेंट स्किल्स पर आयोजित व्याख्यान का आयोजन किया गया जिसमें, दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की प्रतिनिधि साध्वी ओमप्रभा भारती जी ने अपने प्रेरणादायी विचारों से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।

साध्वी जी ने कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों को सबके समक्ष रखा,  जिनका उद्देश्य दर्शकों को जीवन के वास्तविक लक्ष्य को समझने के लिए प्रेरित करना था।  वह लक्ष्य जो हमें आनंद एवं वास्तविक स्वतंत्रता की ओर अग्रसर करता है। गंतव्य के अभाव में अधिकतर लोग दिशाहीन हो जाते हैं। जीवन के वास्तविक लक्ष्य को पहचाने बिना हम ना ही उचित योजना बना सकते हैं और ना ही कोई उपलब्धि प्राप्त कर सकते हैं।  अपने व्याख्यान के माध्यम से साध्वी जी ने सभी दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। साध्वी जी ने मानव जीवन के महत्व को समझाते हुए लोगों को जीवन के वास्तविक लक्ष्य से अवगत कराया। इसके अतिरिक्त उन्होंने प्रभावी जीवन प्रबंधन से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण सूत्रों को भी साँझा किया।

DJJS Enlightened Audience on Life Management Skills in Jalandhar, Punjab

जीवन  प्रबंधन की कुंजी को जान सभी श्रोतागण अभिभूत, एवं एक नयी उमंग के साथ जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए पूर्ण उत्साह से ओतप्रोत दिखे और उन्होंने डीजेजेएस के इस महान प्रयास के लिए अपना हार्दिक आभार प्रकट किया।

Subscribe Newsletter

Subscribe below to receive our News & Events each month in your inbox