Read in English

16 सितंबर 2023 को 'दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान' ने एक और प्रतिष्ठित सम्मान अपने नाम किया| काठमांडू, नेपाल के स्टार बैंक्वेट, स्वयंभू में आयोजित ‘पुरस्कार समारोह’ के दौरान दो मुख्य नेपाली सामाजिक मंचों द्वारा प्रतिष्ठित 'स्रष्टा सम्मान पत्र' से 'दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान' को सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार संस्थान को नेपाल में सामाजिक-आध्यात्मिक उत्थान में योगदान के लिए दिया गया।

DJJS honored with prestigious Srashta Samman Patra for its contribution in societal upliftment in Kathmandu, Nepal

इस महत्वपूर्ण अवसर पर मुख्य अतिथि सहित कई गणमान्य अतिथि; माननीय भद्रा कुमारी घले (पूर्व राज्य मंत्री और सामाजिक कार्यकर्ता), आठ मार्च एम्पावरमेंट फोरम के अध्यक्ष श्री जानुका पौडेल और यूनिवर्सल एचडी टेलीविजन के अध्यक्ष डॉ. बद्री पौडेल भी उपस्थित रहे।

संस्थान के प्रचारकों और कार्यकर्ताओं द्वारा नेपाल में सामाजिक कल्याण और महिला सशक्तिकरण के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु जो ठोस व विलक्षण कदम उठाये गए हैं, उनको मान्यता प्रदान करते हुए ‘डीजेजेएस’ को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया। नेपाली समाज में प्रचलित सामाजिक मुद्दों को संबोधित करते हुए डीजेजेएस द्वारा ‘सामाजिक-आध्यात्मिक परिवर्तन और महिला सशक्तिकरण’ के माध्यम से किए गए विशिष्ट योगदान की इस कार्यक्रम में व्यापक रूप से सराहना की गई।

DJJS honored with prestigious Srashta Samman Patra for its contribution in societal upliftment in Kathmandu, Nepal

डीजेजेएस प्रतिनिधि साध्वी गीतेश्वरी भारती जी ने पुरस्कार प्राप्त करते समय बहुत जोश व उत्साह के साथ यह तथ्य सामने रखा कि सामाजिक विक्रित्तियों को यदि निर्मूल करना है तो यह केवल सामाजिक-आध्यात्मिक क्रांति से ही संभव है; जो लोगों के जीवन में आमूल-चूल परिवर्तन ला सकती है। पतन की गहराई में लुढ़कते समाज में सत्य और नैतिक आचरण की स्थापना के लिए ‘आत्मिक-क्रांति’ की आवश्यकता है जो हमें हमारे जीवन के वास्तविक और उच्चतम लक्ष्य की ओर लेकर जाती है।

गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज जी की अनुपम कृपा व प्रेरणा से, संस्थान नेपाल में एक सभ्य और उन्नत समाज के निर्माण के लिए सामाजिक मुद्दों को सुलझाने व नेपाली लोगों को 'ब्रह्मज्ञान' के रहस्यमय पहलुओं को अपनाने और समझाने के लिए लंबे समय से निरंतर कार्यरत रहा है।

Subscribe Newsletter

Subscribe below to receive our News & Events each month in your inbox