Read in English

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के समग्र शिक्षा प्रकल्प मंथन - संपूर्ण विकास केंद्र द्वारा दिल्ली के उत्तम नगर क्षेत्र में एक नवीन केंद्र का उद्घाटन किया गया। इस उद्घाटन समारोह का आयोजन विकासपुरी क्षेत्र में 13 अक्टूबर 2024 को हुआ जिसके अंतर्गत विभिन्न अतिथि जन, संस्थान के प्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं जन सामान्य सम्मिलित हुए।

DJJS Manthan SVK Expands Reach with New Centre in Uttam Nagar, Delhi

कार्यक्रम का शुभारंभ मंथन के पूर्व विद्यार्थियों द्वारा माँ सरस्वती के वंदन से हुआ। विद्यादायिनी माँ के वंदन से सभी का मन मोहित हो उठा। साहिब कुमार असिवाल, निगम पार्षद, विकासपुरी क्षेत्र द्वारा इस कार्यक्रम का विधिवत दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।

दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी दीपा भारती जी, साध्वी श्यामा भारती जी एवं साध्वी नारायणी भारती जी की उपस्थिति से कार्यक्रम को आध्यात्मिक आयाम मिला। 

DJJS Manthan SVK Expands Reach with New Centre in Uttam Nagar, Delhi

नवीन केंद्र में प्रविष्ट नन्हे-नन्हे नवीन विद्यार्थियों द्वारा बच्चों के काव्य पर नृत्य प्रस्तुति आयोजित की गई, बच्चों ने इसके द्वारा सभी को टमाटर के लाभों से अवगत करवाया। इसके उपरांत, संस्कारशाला के लाभार्थीयों द्वारा एक नाटिका प्रस्तुत की गई जिसमें उन्होंने सभी के समक्ष बच्चों पर मोबाइल के हानिकारक प्रभाव को प्रस्तुत किया।

साध्वी दीपा भारती जी ने सभी स्पॉन्सर्स को उनके शिक्षा में योगदान हेतु धन्यवाद व्यक्त किया व सभी को दान उत्सव 2024 के विषय से अवगत करवाया। साध्वी जी ने सभी को शिक्षा में योगदान हेतु बढ़-चढ़कर अपना योगदान देने हेतु प्रोत्साहित किया। इसके उपरांत, अतिथि गण द्वारा बच्चों को स्टेशनरी वितरित की गई। कार्यक्रम को अंत की ओर ले जाते हुए साध्वी श्यामा भारती जी ने सभी का इस आयोजन को सफल बनाने हेतु धन्यवाद व्यक्त किया।

उत्तम नगर दिल्ली में इस नवीन केंद्र से निश्चित ही मंथन संपूर्ण विकास केंद्र द्वारा बच्चों को न केवल मूल्यधारित शिक्षा मिलेगी अपितु उनके समक्ष सफलता के द्वार भी खुलेंगे । 

नीचे दिये गए लिंक द्वारा कार्यक्रम की लघु झांकी इंस्टाग्राम पर देखें-

https://www.instagram.com/reel/DBaAcy1T-SZ/?igsh=MWphemtlbm04bmQxMw== 

Subscribe Newsletter

Subscribe below to receive our News & Events each month in your inbox